राशिफल

राशिफल 18 सितम्बर 2022 : आज भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से बदलेंगे इन जातकों के दिन, नौकरी के क्षेत्र में प्रयास होगा सफल, लेकिन इनको हो सकती है कार्यस्थल पर हानि

Rashifal 18 September 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नए कार्य करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। आपके साथी और आपके बीच गलतफहमी आपको अलग कर सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खडी कर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारे में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। किसी अतिथि का आगमन संभव है। आनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। घर में कोई नई चीज ला सकते हैं। अपने अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। धार्मिक मामलों में रुचि रहेगी और मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। आज किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करे। धोखा होने के आसार हैं। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें। सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लग्न बढ़ेगी। संतान की ओर से सुख मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। बेकरी आयटमों के कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है‌। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निकट संबंधियों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत रखेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी निवेश में किसी की सलाह न मानकर खुद के अनुसार काम करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे। मानसिक उलझन और लापरवाही से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी व्यक्ति के बारे में अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय बदल सकते हैं। पुराने पैसों का लेनदेन आज लंबित रहेगा। किसी भी बात की प्रतिक्रिया देते समय गुस्सा न करें। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। मानसिक उलझन से बचें। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। जो चल रहा है उसे होने दें, लेकिन आपको रक्षात्मक तरीका उपयोग करना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे और इसका पालन करना होगा। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें। शासन-सत्ता के लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम ना रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों को निपटाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपकी लव लाइफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। छात्र ईमानदारी और अधिक ध्यान के साथ अध्ययन करेंगे। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद ना करें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। विवाह योग्य लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कुंभ राशि के सबसे बड़े दुश्मन होते है इन राशियों के लोग, हमेशा रहें इनसे सचेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button