राशिफल

राशिफल 10 जुलाई 2020 : इन राशियों के लिए बड़ा ही शुभ रहेगा आज का दिन, मिल रहे है धन लाभ के संकेत

Rashifal 10 July 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

नए काम शुरू होंगे और सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। पार्टनर के लिए समय निकालें। घर मे खुशी का माहौल बना रहेगा। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। धर्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा l मित्रों से कुछ कष्ट की सम्भावना है अत: सम्भलकर रहें l परिवार के साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

घरेलू काम की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

निजी और कामकाजी स्थितियों को लेकर अब नए नजरिए के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। परिजनों और मित्रों के साथ समय बिताकर रिश्तों में आप नया उत्साह जगा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आज भाग्यवश साहस खूब बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। कार्य में सहयोग और सामंजस्य की अपेक्षा रख सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : 

आज सुख भाव में सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी छुपे हुए प्रेम संबंध के कारण उत्साहित महसूस करेंगे। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई आपके खिलाफ षड्‌यंत्र रच सकता है, सतर्क रहें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने में देरी है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत है। यह सच नहीं है कि कोई आपके खिलाफ काम कर रहा है। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button