राशिफल

राशिफल 8 अगस्त 2026 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, बढ़ेगा सम्मान और धन लाभ के शुभ योग, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 8 August 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 August 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भावनात्मक निर्णय लेने के बजाय तर्क और अनुभव को प्राथमिकता दें। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी। व्यापारियों को नए ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में जल की कमी न होने दें। चंद्रमा को अर्घ्य देने से मन की अशांति दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको घर से बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। लाभदायक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है। तो आज उस पर गंभीरता से अमल करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आय में वृद्धि संतुलन बनाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में उतरना चाहते हैं तो अभी इंतजार करें क्योंकि इसके लिए आत्मविश्वास प्रबल होना बहुत जरूरी होता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका आत्मविश्वास कई रुके हुए कार्यों को गति देगा। नेतृत्व क्षमता के कारण लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। व्यवसाय में नई योजना लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक अहंकार से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। प्रातः सूर्यदेव को जल अर्पित करना अत्यंत शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। अपने मेहमानों के साथ बुरा व्यवहार न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुखी कर सकता है, बल्कि रिश्ते में दूरियां भी पैदा कर सकता है। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन बखूबी कर पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल कई उलझे हुए मामलों को सरल बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन दिखावे में खर्च करने से बचें। मित्रों से लाभदायक समाचार प्राप्त हो सकता है। शाम को तुलसी के सामने दीपक जलाना शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से बोलना आपके लिए आवश्यक होगा। भवन सुख वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज छोटी-छोटी बातों पर अधिक चिंतन आपकी ऊर्जा कम कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से लिया गया निर्णय आपको सम्मान दिलाएगा। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार के बुजुर्गों का अनुभव आपके लिए मार्गदर्शक बनेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता है। भगवान गणेश की पूजा से सभी बाधाएँ दूर होंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय अनावश्यक यात्रा को टालना ही उचित है। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज ग्रहों का संकेत है कि जीवन में चल रही अनिश्चितताओं का अंत धीरे-धीरे होने लगेगा। जिन कार्यों में बार-बार बाधा आ रही थी, उनमें नई दिशा मिलेगी। नौकरी और व्यापार में धैर्य के साथ लिया गया निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ देगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपकी सोच बदल सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन वाणी में कठोरता रिश्तों में दूरी ला सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज संतुलित व्यवहार आपके लिए सफलता का आधार बनेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है, लेकिन लिखित समझौते अवश्य करें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। माँ लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन स्थिरता और व्यावहारिक सोच का रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई पुराना प्रयास सफल हो सकता है। यदि नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य होगी। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 August 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सावन माह में जरूर लगाएं ये पेड़, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker