राशिफल

राशिफल 11 मई 2022 : आज इन सितारों पर खास मेहरबान रहेंगे भगवान गणेश, मिल रहे हैं धन लाभ के संकेत, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 11 May 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा। कामकाज में नई तकनीक तथा हुनर का प्रयोग करेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को दिन की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करनी चाहिए और परिवार में थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते है, इसलिए संयम बनाएं रखे। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे तथा मानसिक रूप से भी बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। इसके इलावा वाहन या मशीन से चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी से काम करे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप दूसरों की मदद करने की भी भरसक कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ मानसिक तनाव की वजह से आत्म बल में कमी आ सकती है। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि के लोगों को किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और आज लेन देन संबंधी मामलों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्यूकि सतर्क न रहने से आपको धोखा मिल सकता है। जहाँ एक तरफ आपको किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। युवा वर्ग जरूरत से अधिक रिलेशनशिप ध्यान देंगे, जो नुकसान का कारण बन सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। किसी न किसी बात में गलती हो सकती है, लेकिन इसे खुद की हार न समझें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को ऐसी जानकारी सब के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए, जो गोपनीय हो। इसके इलावा आज संतान और पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। इसके साथ ही घर में अतिथियों के आने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जहाँ एक तरफ आपकी किसी बात का विरोध होगा, वही दूसरी तरफ आपका आत्म सम्मान भी बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। अपना भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के खिलाफ निर्णय लेकर काम करना फिलहाल संभव नहीं है। अदालत में चल रहा विवाद पक्ष में आ सकता है। यदि किसी विवाद में महत्वपूर्ण कार्यवाही करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन साथ ही बुजुर्गों से आपके विचार न मिलने के कारण थोड़ा सा मतभेद हो सकता है। इसके इलावा आप जिस चीज को लेकर काफी समय से तनाव में है, उससे मुक्ति मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। हो सकता है आप अपने वैवाहिक जीवन में असंतोष महसूस करें। जीवनसाथी के स्वभाव में परिवर्तन को लेकर आप थोड़े मायूस भी हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसायी लोगों को अपनी नियमित आय अर्जित करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने दिल की बात सुनें। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको अपनी संतान की इच्छाओं-भावनाओं का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आप भविष्य की ओर देखने के बजाय अपने अतीत की यादों में बने रहना ज्यादा पसंद करेंगे। आपको मिल रहे अवसर का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। आपका निर्णय सही है तो लोगों के सहयोग की अपेक्षा ना करते हुए आगे बढ़ना होगा। आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button