
राशिफल 18 मई 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, रहेगी परिवारिक सुख शांति, संतान बढ़ाएगी समाज में नाम, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान
Rashifal 18 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज से कोई नई आदत शुरू हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। दूसरों की कमियां निकालने से बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें और अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करें। अगर आप छोटे व्यापारी है तो आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज अधूरे भी रह सकते हैं। किसी भी अपरिचित पर अतिविश्वास हानिप्रद रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आप पर विश्वास रखें। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रयासों में कमी आने न दें और चिंता मुक्त होकर काम करने का प्रयास करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान बनाए रखें। फिलहाल परिवार के लोगों के साथ रहने की कोशिश करें। आपके द्वारा किए गए निवेश के कारण फायदा प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। आज कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस पहुंचाना उनका मन दुखी कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचें नहीं तो भविष्य में इसका नुकसान भोगना पड़ेगा। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई डूबा धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। राजनीती से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास ना रखें ना ही उनकी बातों में आए। वरना आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। डेयरी उत्पादकों के लिए अच्छा समय है। अन्य लोगों के द्वारा काम में गलतियां दिखाई जाएंगी, जो आपके लिए महत्वपूर्ण होंगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
जरूरी कार्यों में आ रही बाधाओं से आज मुक्ति मिलेगी, साथ ही आथिक संकट भी समाप्त होंगे। आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लोगों के सामने आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में आपको पिताजी का सपोर्ट सबसे अधिक मिलने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज किसी बड़े मामले पर समझौता और सहयोग करने के लिए तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में कोई ऐसा चुनौतीपूर्ण काम सौंपा जा सकता हैं जिसके लिए आपको अपनी सारी क्षमता और योग्यता का प्रयोग करना पड़ेगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आपके स्वास्थ्य की उपेक्षा आपके लिए बहुत सारे स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकती है। अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरी कर पाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। धन लाभ की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण से कुछ बदलाव लग सकता है। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा। आज का दिन आपका अपने व्यापार की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी प्रदान करेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपकी इच्छाएं मन में दबी हुई हैं, आप उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे और पूरी तरह से अपनी बात भी नहीं कह पा रहे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुजारेंगे, तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। क्योंकि इन कार्यों के लिए अभी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।