राशिफल

मासिक राशिफल जून 2021 : यह महीना इन जातकों के लिए खोल सकता है सफलता के नए द्वार, हकीकत में बदल सकता है कोई पुराना सपना, जानिए अपनी राशि का हाल

Masik Rashifal June 2021 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal June 2021

मासिक राशिफल जून 2021

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : यदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।

उपाय : महीने के पहले और आखिरी गुरूवार को भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अधिक काम होने के कारण आपको थकान हो सकती है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आपको भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने किसी बात को लेकर आपका आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच कुछ तनाव भी हो सकता है। वही अगर विवाहित लोगों की बात करे तो आपका जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा मांग सकता है, जिसे आप देने में शायद सक्षम न हो।

पारिवारिक : बता दे कि परिवार का माहौल काफी अस्त व्यस्त सा रहेगा, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे, क्यूकि इससे आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

उपाय : इस महीने किसी गरीब को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामान्यइस महीने की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे शुक्र और सूर्य की सप्तम भाव पर दृष्टि आपके काम को विस्तार देगी।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपको सीने में दर्द की शिकायत रह सकती है। इसके अलावा चेहरे में दाग-मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस ओर थोड़ा ध्यान दें। पौष्टिक आहार का सेवन करें।

प्रेम व वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक : इस महीने आप अपने पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट दिखाई देंगे।

उपाय : सूर्योदय के समय रोजाना 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक :  5, 9

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्यआपके द्वितीय भाव में राहु-बुध की युति और एकादश भाव में बृहस्पति की उपस्थिति आपको धन संचय करने के अच्छे मौके प्रदान करेगी। आप इस दौरान निवेश करके भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कार्यक्षेत्रपेशेवर लोगों के लिए यह महीना खासा अच्छा रह सकता है। शनि देव आपके कर्म भाव यानि दशम भाव में विराजमान होकर आपको मेहनत का अच्छा फल प्रदान करेंगे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है। आपके सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे।

आर्थिकआपकी आमदनी में भी इस माह अच्छा खासा इजाफा होगा। अपने साथ-साथ आप घर की जरूरतों का भी इस महीने ख्याल रखेंगे। जिन लोगों ने हाल ही में अपना व्यापार या कारोबार शुरू किया है उनको इस माह से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

स्वास्थ्य इस माह अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या में आपको बदलाव लाना चाहिए। सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सो कर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस माह आपको तला-भुना भोजन करने से भी बचना चाहिए।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए यह महीना नई सौगात लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं तो इस माह अपने लवमेट से शादी की बात कर सकते हैं और आपको इसका सकारात्मक जवाब भी मिल सकता है।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन में इस माह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको महसूस होगा कि जिस तरह से आप अपनी बातों को परिवार के लोगों के सामने रख रहें हैं उस तरह से वो समझी नहीं जा रही हैं। वैवाहिक जातक इस महीने प्यार से रहेंगे लेकिन किसी बात पर झगडे के संकेत भी मिल रहे है लेकिन ज्यादा घबराने वाली बात नहीं है।

उपायआवारा पशुओं के लिए जल का उचित प्रबंध करें।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Hanumanसामान्यआपके दशम भाव में बृहस्पति और नवें स्थान में शनि की स्थिति आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इस राशि के कुछ लोगों को इस माह उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

कार्यक्षेत्रजो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से इस माह आपको बचकर रहना होगा, यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो सतर्कता बरतें। व्यापार करने से आपको इस महीने बचने की जरूरत है।

आर्थिक आर्थिक जीवन इस माह थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है। शुक्र और सूर्य ग्रह आपके द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे इसके चलते बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। वहीं कुछ जातकों की आमदनी में कमी आने की भी संभावना है।

स्वास्थ्य इस महीने आपको यह बात समझनी होगी और खुद को फिट रखने के लिए योग-ध्यान का सहारा लेना होगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चुनौतियां आपको आ सकती हैं आपकी आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है और नींद ना आने की समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।

प्रेम वैवाहिक जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता। आपको प्रेम के रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवनसाथी के माता पिता इस दौरान आप दोनों के बीच आयी दूरियों को दूर करने का काम कर सकते हैं।

पारिवारिक पारिवारिक जीवन में इस माह मिले-जुले फल मिलेंगे। इस महीने आपके द्वितीय भाव में मंगल ग्रह उपस्थित रहेंगे वहीं बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होगी। परिवार के लोगों को इस महीने एक दूसरे पर भरोसा करना होगा नहीं तो स्थितियां और भी प्रतिकूल हो सकती हैं। घर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी वाणी पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है।

उपायकिसी सफेद वस्तु दान करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 3, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्यइस माह सूर्य, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर से आपके तृतीय, चतुर्थ और अष्टम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। इन भावों के गुणों की बात की जाये तो तृतीय भाव से हम आपके पराक्रम और साहस पर विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्रयदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिकआर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आर्थिक संकट के समय कोई खास दोस्त आपकी आर्थिक मदद करेगा। इस महीने आप अपने जीवनसाथी के भविष्य के लिए निवेश करेंगे।

स्वास्थ्य स्वास्थ्य को लेकर आपको कई परेशानियां इस महीने हो सकती हैं। आपके छठे भाव में केतु की स्थिति और द्वादश भाव में राहु और बुध की युति स्वास्थ्य में कई उतार-चढ़ाव ला सकती है।

प्रेम वैवाहिक : इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए यह माह थोड़ा नरम रहेगा। जो लोग विवाहित हैं उनको इस महीने थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके सप्तम भाव में केतु की स्थिति विवाहित जीवन पर असर डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर भी आपकी लड़ाई हो सकती है।

पारिवारिकआपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है।

उपाय : गाय को हरी घास व साबुत मुंग दाल खिलाएं।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामान्यआपके एकादश भाव में सूर्य और शुक्र के होने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप जरूरी चीजों को खरीदने का इस दौरान मन बना सकते हैं। हालांकि आपके द्वादश भाव में राहु और बुध विराजमान हैं जो कुछ हद तक समस्याएं पैदा कर सकते है।

कार्यक्षेत्र यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है। महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे।

आर्थिक इस महीने आपको अपने संचित धन को खर्च करने से बचना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी या अपने परिवार के वरिष्ठ लोगों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप इस महीने के प्रारंभ में ही अच्छा बजट प्लान बना दें तो कई बेवजह के खर्चों से आप बच सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो सकती है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। घर से बाहर बनी हुई तली भुनी चीजों को खाने से बचें नहीं तो उदर संबंधी विकार आपको हो सकते हैं। जितना हो संतुलित आहार लें।

प्रेम वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंधों के लिये अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं क्योंकि इस माह आपके जीवनसाथी की तबियत नासाज रहेगी।

पारिवारिकइस महीने संभलकर चलना होगा। माता-पिता के साथ बातचीत के दौरान बहसबाजी ना करें। आपके द्वितीय भाव पर शनि की दृष्टि और चतुर्थ भाव पर मंगल की दृष्टि परिवार में कलह का कारण बन सकती है। घर के हालात को सामान्य बनाने के लिए आपको घर के लोगों से शांति और शालीनता से बात करने की जरूरत है।

उपायरोजाना सुबह पक्षियों को दाना डालें।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक :
5, 9

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्यआपके दशम भाव में सूर्य देव उच्च राशि में विराजमान हैं जिसके कारण इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही माह के उत्तरार्ध में कर्क राशि के लोगों को उनके काम को लेकर वाहवाही सुनने को मिल सकती है।

कार्यक्षेत्रजो लोग कारोबार करते हैं उनको भी इस महीने उचित लाभ मिलेगा। कुछ कारोबारी नए संपर्कों के जरिए कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी कर सकते हैं। हालांकि साथ ही आपको अति उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय लेने से इस महीने बचना चाहिए।

आर्थिकआपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। अनचाहे खर्चों से बचने के लिए आपको बजट बनाना चाहिए, धन का निवेश करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्यगले और पेट से संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए आपको व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जगह देनी चाहिए। खासकर इस राशि के बुजुर्गों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।

प्रेम वैवाहिकप्रेमी के साथ किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है और इससे अलगाव की स्थिति भी बन सकती है। वहीं इस राशि के विवाहित जातकों की बात की जाए तो यह माह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके सप्तम भाव में स्वराशिस्थ शनि ग्रह दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस महीने आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उनके जरिए आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को अपने घर के लोगों के साथ साझा करेंगे जिससे परिवार के लोगों का आप के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आप भी खुद को मानसिक रूप से शांत पाएंगे।

उपायप्रतिदिन श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें मोटी बूंदी के लड्डू अर्पित करें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्यआपके दशम भाव में राहु और बुध की उपस्थिति आपको हाजिर जवाब बनाएगी और इसकी वजह से सहकर्मियों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि आप अपनी बुद्धि का बहुत सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे और स्थितियों को अपने अनुकूल बनाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।

कार्यक्षेत्रअपने करियर को लेकर बहुत समझदारी से चलना होगा। इस माह अपने करियर क्षेत्र में आपको अचानक से आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

आर्थिक : आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो यह महीना मिश्रित परिणामों से भरा रहेगा। मंगल ग्रह आपके एकादश भाव में विराजमान है इसके चलते आपको आमदनी में वृद्धि मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें महीने की शुरुआत में लवमेट के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए मई का यह महीना बहुत बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिकइस महीने मिले जुले परिणाम मिलेंगे। आपके सुख के भाव में केतु की उपस्थिति और दूसरे भाव के स्वामी बुध की दशम भाव में उपस्थिति आपको परिवार के लोगों से थोड़ा सा दूर कर सकती है। घर के लोगों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपके माता-पिता को इस महीने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए उनका ख्याल रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपायकिसी गरीब को कपडे का दान आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyसामान्यइस महीने मंगल आपके छठे भाव में विराजमान होकर आपके दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे कुछ जातकों के अधिकार क्षेत्र में इस दौरान वृद्धि हो सकती है। यदि बीते समय में आपने कुछ बेहतरीन काम किया था तो उसका भी अच्छा फल आपको इस दौरान मिल सकता है।

कार्यक्षेत्रकारोबारियों को इस महीने संभलकर रहना होगा आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस माह आपके सप्तम भाव का स्वामी ग्रह बृहस्पति छठे भाव में विराजमान है इसलिए कारोबार में कुछ दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा।

आर्थिकआर्थिक पक्ष को देखा जाए तो यह महीना सामान्य से अच्छा रहेगा। इस महीने शनिदेव आपके पंचम भाव में विराजमान होकर आपके एकादश और द्वितीय भाव को देखेंगे जिससे आपकी आमदनी में इस महीने वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा लोग यदि लंबे समय से पदोन्नति या आमदनी में वृद्धि की कामना कर रहे थे तो उनकी हर कामना इस महीने पूरी हो सकती है।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। इसके साथ ही कुछ जातकों को गले या मुंह से संबंधित कुछ दिक्कतें भी इस महीने हो सकती हैं। अत्यधिक गर्म तासीर का भोजन करना आपके लिए अच्छा नहीं है। इस महीने आप ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें।

प्रेम वैवाहिकजो लोग प्रेम-संबंधों में पड़े हैं उन्हें बहुत सतर्कता के साथ इस महीने चलना होगा। यदि आप अपने लवमेट से टाइम पास कर रहे हैं तो इस महीने बुरी स्थिति में आप पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।

पारिवारिकइस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।

उपायआपको प्रतिदिन कुत्ते या बंदरों को खाना डालना चाहिए।

शुभ रंगगुलाबी, गहरा लाल।
शुभ अंक : 6, 11

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सामान्यइस महीने सूर्य देव आपके सप्तम भाव में स्थित होंगे और राहु के साथ यूति करेंगे उसके बाद तुला राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कानूनी मामलों को लेकर सतर्कता बरतेंं। ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे आपको कानूनी पचड़े में फंसना पड़े।

कार्यक्षेत्रयदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।  व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

आर्थिकआर्थिक जीवन में इस महीने उचित परिणाम प्राप्त होंगे। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके एकादश भाव पर होगी जिससे आमदनी में वृद्धि मिलने के योग हैं। इस राशि के जो लोग धन संचय करने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे वो इस महीने कामयाब होंगे।

स्वास्थ्यआपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपके सप्तम भाव में सूर्य-शुक्र की युति और अष्टम भाव में राहु-बुध की युति आपको त्वचा संबंधी रोग दे सकती है। प्रतिदिन सुबह के समय सूर्य नमस्कार करके आप खुद को कुछ हद तक फिट रख सकते हैं।

प्रेम वैवाहिक यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा, किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। लवमेट को खुश करने के लिए आप उनके पसंद का कोई उपहार उन्हें दे सकते हैं। शादीशुदा जातकों की जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। जितना आप शांत रहेंगे उतना ही आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे।

पारिवारिकइस महीने आपके द्वितीय भाव जिसे कुटुंब का भाव भी कहा जाता है में केतु ग्रह विराजमान रहेंगे वहीं सुख के चतुर्थ भाव में शनि देव उपस्थित होंगे और उन पर मंगल की दृष्टि होगी। ग्रहों की यह स्थिति परिवार में उथल-पुथल मचा सकती है। घर के लोगों को एक दूसरे पर विश्वास कम होगा जिसके चलते छोटी-छोटी बातें भी झगड़े का कारण बन सकती हैं। ऐसे में शांत रहकर स्थिति को संभालने की आपको कोशिश करनी चाहिए।

उपायआपको प्रतिदिन गौ माता की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा डालना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, काला।
शुभ अंक5, 13

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते है घरों के दरवाजे पर लगने वाले इन मांगलिक चिन्हों के महत्व को, जाने क्या है इनका मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button