राशिफल

राशिफल 18 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शनि की मेहरबानी, बिगड़े काम पकड़ेंगे गति, सुधरेगी ग्रह दशा, लेकिन इन पर रहेगा टेढ़ी चाल का असर

Rashifal 18 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। आप व्यवस्थित रुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। किसी की चिकित्सा-दवा में आर्थिक सहायता करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिन सामान्य ही रहेगा। आज अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद करेंगे। खर्चों में लगाम लगायें वरना मुश्किल हो सकती है। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धन लाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। विनम्रता और सौम्यता से उधार दिया हुआ पैसा निकालने का प्रयास करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें मुनाफा होने की आशंका है। भाई-बहनों से अनबन परेशानी का कारण बन सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके ऊपर काम का बोझ रह सकता है, काम के प्रति आपकी निष्ठा देखने को मिलेगी। निवेश करते समय अधिक सचेत रहे हैं। परिवार के लिए समय ठीक है, आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई डील हो सकती है। लेकिन फैसले लेने में ज्यादा देर ना लगाएं। वरना कोई रुकावट आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। आज जिम्मेदारियां आपके काम में बाधा बन सकती हैं। आज किसी को धन उधार न दें, अन्यथा उसके वापस मिलने की संभावना कम है। किसी काम में उलझे रहेंगे। ज्यादा दिखावा करने से बचे वरना और विकट स्थिति पैदा हो सकती है। यात्रा में नए अनुभव होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन सम्मान और प्रतिष्ठा के शुभ अवसर मिलेंगे। ध्यान रखें कि धैर्य रखने से आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य भी बनते हुए दिख रहे हैं। दूसरों की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। पिछले कुछ समय से भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। आज आपको अपने मित्रों और सहकर्मियों से कोई मदद नहीं मिल सकती है। यह आपको निराश कर सकता है, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी सीमाएं होती हैं। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यस्तता के कारण आप घर और परिवार पर अधिक समय नहीं बिता पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन शानदार है। आपकी नई सोच और जागरूकता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। सफलता प्राप्त होगी। परिस्थिति के अनुसार ढलने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। लेन-देन के मामले में चिंता रहेगी। ऑफिशियल मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ नई चुनौतियां आएंगी, हालाँकि आप उन्हें हल कर पाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।  कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता है। जीवनसाथी के मर्जी के विरुद्ध कोई निर्णय ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों की गोपनीयता बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

खुद को बुरी संगत में फंसने से बचाएं ताकि आपकी छवि खराब न हो। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी। ईंट भट्टों और सीमेंट के कारोबारियों के लिए स्तिथि लाभकारी रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button