राशिफल

राशिफल 18 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों के लिए रह सकता है संकट का समय, भगवान शनि की रहेगी विपरीत चाल, लेकिन ये रहेंगे अव्वल

Rashifal 18 December 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप कई नयी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ सकते है। हालांकि काम को लेकर कुछ मुश्किलें हो सकती है और घर की साज सज्जा पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। इसके इलावा आपके पार्टनर को घर के किसी सदस्य से परेशानी हो सकती है, तो ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश करे। सेहत के मामले में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, अपना ख्याल रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप घर में मतभेद की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है जिससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। नई जगह नौकरी पाना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को किसी भी नकारात्मक चीज को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए और परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहिए। हालांकि आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। । पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बढ़ रहे तनाव की वजह से जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। काम में मन लगाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। युवाओं को प्राप्त हो रहे अवसर सकारात्मक साबित होंगे। बड़े पैमाने पर यश तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार शुरुआत हो सकती है। अपने पिता समान व्यक्ति के साथ सम्बन्धों की अनुकूलता पर बल दें। अधिक तनाव से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

चीजों और लोगों के प्रति आपको थोड़ा आशावादी बनने की आवश्यकता महसूस होगी। परिवार के लोगों की राय आपसे भिन्न हो सकती है लेकिन इसका पूरा सम्मान रखेंगे। जल्द ही आपका कोई बड़ा सपना पूरा होने वाला है। हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कुछ चुनौतियां आएंगी पर आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। अपना आत्म विश्लेषण तथा आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। हालांकि आपको कुछ नए दोस्त भी मिल सकते है और इन नए संबंधों से आपको काफी फायदा होगा। खांसी जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है लापरवाही ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोग परिवार के साथ मिल कर घर के लिए कुछ वस्तुएं खरीद सकते है, जिससे इनके परिवार को अच्छा महसूस होगा। यहाँ तक कि आज आपका स्वास्थ्य भी एकदम सही रहेगा, लेकिन आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। इसके इलावा कुछ खास लोगों से बहसबाजी करने से बचे और नौकरी में तरक्की होने के योग बन रहे है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया हुआ है तो अचानक वह पैसा वापस मिल सकता है। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। गाय को गुड़-रोटी दें। अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें, आपको अच्छा अनुभव होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

करियर के क्षेत्र में जल्द ही आपका सपना पूरा होने की उम्मीद नजर आ रही है। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम ले। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे, जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है। त्वचा संबंधित विकार बढ़ने की आशंका है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको किसी और की गलती के लिए सुनना पड़ सकता है। शांत और सलिके से रहने का प्रयास करें आपका बहुत सारा काम वैसे ही हल हो जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। किसी निकट परिचित या परिजन महिला के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। आपके कामकाज में गलतियां हो सकती हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। शत्रुओं का पराभव रहेगा। चीजें आपके पक्ष में होंगी और आपको अपने जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

परिस्थितियां अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी रूपरेखा बना ले। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि आपको खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा और इसमें नियमितता बनाए रखनी होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button