राशिफल

राशिफल 11 मई 2021 : आज भगवान हनुमान जी की असीम कृपा से इन जातकों के कष्टमय जीवन में फूटेगा सुखों का नया अंकुर, होगा धन लाभ और बढ़ेगा मान सम्मान

Rashifal 11 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपकी सकारात्मक सोच आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है। लोगों के सामने आप अपनी बात को बेझिझक रख सकते हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। घर का वातावरण सुखद तथा खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। धन संबंधी समस्या हल होगी। लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरुरत पड़ सकती है। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कार्य आपसी सहमति द्वारा सुलझ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कई क्षेत्रों से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी सहयोगी की सलाह अवश्य लें। आज ‘सुन्दरकाण्ड’ का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज बनता बनता काम बिगड़ सकता है। फालतू बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं है इसलिए मौसमी बिमारियां हो सकती हैं। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। छात्रों को पर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyपुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। किसी दोस्त से सावधान रहें कार्य में नुक्सान पहुंचा सकता है। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसी भी कोर्ट सम्बंधित मसलो से दूर रहें। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विधार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। महत्वपूर्ण जातकों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। इच्छाशक्ति में कमी आ सकती है। मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। नई जमीन खरीदने का विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, आप सोच-समझकर बोलें। आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। सभी प्रकार के मनोकामना आपकी आने वाले दिनों में पूर्ण होते दिख सकती है। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। मान-सम्मान में तेजी से पदोन्नति आपको आने वाले समय में देख सकती है। अनावश्यक खर्चो की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं हालांकि आप जल्दी ही समाधान भी पा लेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। खानपान के मामले में असावधानी न बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घरेलू काम की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी से बचें। आज निवेश करना अच्छा रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। आज अपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में सफल रहेंगे। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन कुछ खास लेकर आया है। हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ी मेहनत में सभी कार्य पूरे होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह लेना हितकर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

घर के रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी कार्यों पर समय व्यतीत होगा। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खासतौर पर उपलब्धियों वाला है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने के कारण आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। पानी का प्रयोग योग्य मात्रा में करें शरीर में डिहाइड्रेशन ना बढ़ने दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button