राशिफल

राशिफल 26 मई 2020 : इस मंगलवार बन रहा है बड़ा ही शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rashifal 26 May 2020 : Horoscope Today हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Horoscope Today

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। बिजनेस में भागीदारों पर आज भरोसा न करें। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

Taurus Astrology

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। घर बैठकर शिक्षा का विकल्प ढूंढें और उस दिशा में पूरी तरह से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। मन को छोटा न करें। आशावान बनें। कुछ पारिवारिक और कुछ स्वास्थ्य से संबंधित तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो शादी के लिए अनुचित समय है। लापरवाही कष्टकारी होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है, सावधान रहें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। दुसरो के मामलो में न पड़े। न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Hanuman

आप जो सोचते हैं वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। आप पर बजरंग बलि की विशेष कृपा है मंदिर जाकर दीपक जरूर जलाए बिगड़े काम बनेगे। किसी गरीब को लाल कपड़े का दान करे घरेलू क्लेश दूर होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संतान से कोई सकारात्मक समाचार मिलेगा। आज के दिन हनुमान चालीसा का जाप करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। नए लोगों से मेल जोल बढेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है जो लाभदयक रहेगा। आज आप कोई कठिन विषय पूरा करने में सफल रहेंगे। कर्ज से जल्द छुटकारा मिल सकता है। आज के दिन अपने पुराने कपडे किसी गरीब को दान करे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं। पुराना लेन-देन होगा। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी भी काम को तुरंत शुरू करने से पहले गंभीरता से सोच विचार कर लें। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं, इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मौसमी बीमारी होने की संभावना आज ज्यादा है स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Horoscope Today का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : केवल आठ मंगलवार करे ये काम, हनुमान जी दूर कर देंगे आपका हर संकट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button