राशिफल

राशिफल 29 जनवरी 2023 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा से इन जातकों के कैरियर में आएगा उछाल, आगे बढ़ेंगे अटके हुए काम, लेकिन पारिवारिक जीवन में आएगी बाधा

Rashifal 29 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप जितना समय आराम से बिताएंगे, आपके लिए उतना समय बहुत शांति देने वाला रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है, सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बड़े भाई के साथ तालमेल के मामले में अतिरिक्त सजगता बरतें। किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके लिए परेशानियां उत्पन्न देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें जिससे घर का माहौल खराब ना हो। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। काम से संबंधित लिए हुए लोन के कारण आर्थिक चिंता सता सकती है। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। मन की चंचलता और गुस्से पर काबू करना होगा। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। ऑफिस के कामों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह बेहतरीन साबित होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत का भी ध्यान रखें। अधिक क्रोध में किसी का अपमान ना करें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। आलस छोड़कर पूरी उर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों को करें। आपको फीजूल खर्ची से बचना चाहिए। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। आपको इस समय सामाजिक दूरी बना कर रखना होगा। खान पान पर ध्यान दें। व्यवसायिक तौर पर परिस्थितियां आपके पक्ष में है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी हर मनोकामना पूरी होती नजर आएगी। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी, परंतु अभी लापरवाही करना उचित नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कोई नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार ही आपकी मुसीबत का कारण भी बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नए शुरू किए गए कार्य को आगे बढ़ाने की कोशिश आप जारी रखेंगे। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कहीं अनावश्यक जगह खर्च हो सकता है। बहुत से लोग आपसे किसी काम के लिए उम्मीद रख सकते हैं। माता का सम्मान करें, माता के आशीर्वाद से आप के कार्य संपन्न होंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। बड़ो का आदर करे। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन में अशांति और तनाव की स्थिति भी रहेगी। संतान से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे। दूध से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button