राशिफल

राशिफल 17 फरवरी 2021 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान गणेश, मिलेंगे उन्नति के अनेक अवसर, करियर में मिलेगी सफलता

Rashifal 17 February 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 17 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आनंद पूर्वक व्यतीत होने वाला है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढेगी। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पैसों के लेनदेन में सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। दिमाग को भी आराम देने की जरूरत है। अतः बीच-बीच में रिलेक्स होते रहें। किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अच्छी तरह से सोच विचार लें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज लिया हुआ कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है छात्रों के लिए यह उच्च अध्ययन को आगे बढ़ाने का एक अच्छा समय है। सेहत के लिहाज से समय सही नहीं है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप में मत कीजिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। यात्रा शुभ फलदायक रहेगी। जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जिस नये काम की योजना बना रहे थे वह काम भी गति पकड़ेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से इधर उधर भटक सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyअपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। व्यर्थ की चिंता से मन व्यथित रहेगा। किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धर्म सम्बंधित कार्यों में भी आपका सहयोग रहेगा। बड़े बुजुर्गों का अनुशासन घर के माहौल को ठीक रखेगा। अपनी स्वास्थ्य का ख्याल रखें, दांत का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई भी निर्णय लेना हो तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा खुद पर भरोसा करें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप खुश नजर आएंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आप नकारात्मक विचारों से कुछ ज्यादा ही परेशान नजर आ रहे हैं। नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आज आपको गाड़ी चलाते समय थोड़ा सतर्क रहना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। वाहन व मशीनरी के कार्यों में भी सावधानी रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी मित्र के साथ भी आपके रिश्ते तनावपूर्ण होने के आसार है। सिरदर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों भरा हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोई पिछला लेनदेन अब दुःखी कर सकता है। पिता के सहयोग से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों को जरा संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है और अपने कार्य करने की गति धीमी ही रखनी चाहिए। परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में कोई परेशानी नहीं है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 17 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नाम के पहले अक्षर से जानें कैसा होगा आपके पार्टनर का स्वभाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button