राशिफल

राशिफल 16 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा दृष्टि, कमजोर सितारे होंगे बुलंद, आर्थिक स्थिति में होगा इजाफा, बनेंगे धन आगमन के अनेक स्रोत

Rashifal 16 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई काम अधूरा न छोड़ें। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा। आजकल आपको थोड़ा हाइजिनिक रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। मशीनरी वस्तु का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रह सकता है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गले में कुछ खराश जैसी स्थिति महसूस हो सकती हैं। किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा थकान भरी रहेगी। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। आप बखूबी निभाने में सक्षम भी रहेंगे। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे, इसका पालन करें। लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों और पिता से जुड़े हर मामले में बहुत विनम्र बने रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कई सारे कामों को निपटाने के कारण अगले कुछ दिनों में आपको आराम महसूस हो सकता है। इस समय रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग या अनुभवी लोग उचित मार्गदर्शन देंगे। दोपहर बाद समय की गति कुछ अलग रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप दूसरों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं दूसरों से मधुर व्यवहार करेंगे। चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दिन की शुरुआत में आपको उर्जा में थोड़ा बदलाव महसूस हो सकता है। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पढ़ाई से उनकी कम हो रही रुचि आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यापार से जुड़े कुछ लाभकारी प्रस्ताव मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कुछ बातों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर अभी जॉब छोड़ना चाहते हैं तो आज रुक जाइए। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिलेगा। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या फिर चोट लगने का भय भी बना रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार के सदस्यों के साथ आपकी सहानुभूतिपूर्ण चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। आज के दिन आपका व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च की अधिकता व अज्ञात भय के कारण मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

लापरवाही न हो, इस बात का ध्यान रखें। सीमित विचारों में बदलाव करके नए नजरिए को अपनाना संभव होगा। अभी के समय में आसानी से जीत प्राप्त होती हुई नजर आ रही है। कठिन बातों पर ध्यान जरूर दें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कामकाज ज्यादा होने के कारण भी परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। किसी मित्र की कोई नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें। तनाव की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। कुछ समय मनोरंजन में भी जरूर व्यतीत करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button