राशिफल

राशिफल 16 अप्रैल 2024 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर अति प्रसन्न, बनेंगे सभी बिगड़े काम, मिलेगा मित्रवर्ग का साथ, लेकिन इनको सता सकती है आर्थिक तंगी

Rashifal 16 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। कला के छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आपको जीवनसाथी से कोई प्यारा तोहफा मिल सकता है। कोई लंबित कार्य के पूरे होने से मन में खुशी का भाव रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकता है। किसी खबर का इंतजार है तो वो आज आपको मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कोई आपको दिल से सराहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें एवं देर रात्रि तक कार्य न करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। किसी मित्र या बाहरी व्यक्ति से पैसे संबंधी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। नर्सिंग आयटमों के सप्लायरों को कार्य-विस्तार का अवसर मिल सकता है। खाद्य तेलों के कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन हल्का होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन का अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अपनी बिजनेस में आई परेशानियों से निपटना होगा। आपके साथी की सेहत आपके लिए एक गंभीर समस्या होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और पुरानी यादें ताजा भी होगी। आप अपने संघर्षों को हल करने और एक टीम में सहकारी रूप से काम करने में सक्षम होंगे। पैसों से संबंधित नकुसान हो सकता है, जिसके लिए आप सावधान रहें। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। र्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। परिजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और सभी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर सकते हैं। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। यदि आप कार्यक्षेत्र में इन्वेस्ट करने का प्रयास करें तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने साथी की भावनाओं और ज़रूरतों पर ध्यान दें। पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। एक अलग तरह की गतिविधियों को करने में अपना दिन बिताएंगे। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज के दिन छात्रों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है। प्रॉपर्टी के निवेशों से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से चिंता बनी रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन आप अपनी ही बातों पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे और जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे। किसी भी प्रकार के संकट से बिना डरते हुए सामना करने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। दिमाग को ताजा करने के लिए पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लें। आपको अपनी कीमती चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button