राशिफल

राशिफल 7 अक्टूबर 2020 : आज पारिवारिक मसलों को लेकर इन जातकों को लग सकता है बड़ा झटका, जबकि इनकी बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा

Rashifal 7 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी-किसी समय अनिर्णय की स्थिति होने से चिडचिड़ापन आ सकता है। कपड़ा व्यापारियों को लाभ की स्थिति रह सकती है। परिवार वाले नाराज हो जाएं, ऐसा कोई कार्य न करें। पति-पत्नी एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। अगर भूमि संबंधी कोई काम अटका है तो उसका जल्द निपटान कर लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लम्बे समय अधूरी पड़ी कामना पूरी हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकतम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ समय से आपकी कई योजनाएं गलत साबित हो रही है। यदि वजन लगातार बढ़ रहा है तो जॉगिंग और योग आदि का सहारा लेना चाहिए। पिता के दिशा निर्देश पर चलें और कोशिश करें। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

काम को टालने की प्रवृत्ति नुकसान दे सकती है। परंतु जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद भी उठ सकता है। धैर्य बनाकर रखें, जल्दी ही हल निकलेगा। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। विटामिन्स वगैराह भरपूर मात्रा में लें ताकि स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या न हो। धन संबंधी मामले में महत्वपूर्ण गतिविधि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ऑफिशियल मीटिंग में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं नजदीकी रिश्तेदारों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे दूर होने के आसार बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। गायों को हरा चारा डालें। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। काम में आ रहे बदलाव आपको चिंतित करा सकते हैं। पार्टनर के जिद के आगे झुकना पड़ेगा। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। लम्बी दूरी की यात्रा टालें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

आज कहीं निवेश करना चाहते हैं या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए शुभ दिन है। लेनदेन करते समय वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, थोड़ी सावधानी से सब ठीक हो जाएगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। खांसी, जुकाम की वजह से कुछ हरारत रह सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवन में आ रहे बदलाव मन में चंचलता पैदा कर सकते हैं। कोई बड़ा काम करने से पहले गणेश को भोग जरूर लगाएं कार्य सकुशल पूरा होगा। दूसरों की वजह से आपको कुछ आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। काम की अधिकता की वजह से थकान जैसी शिकायत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी से मनमुटाव होने के पूरे आसार हैं। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। काम के प्रति निष्ठा और मेहनत भी बढ़ेगी। नई बातों को सीखने का जज्बा आप को आगे ले जा सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। खास पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से कार्य करें क्योंकि आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। खर्चे के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें अन्यथा बजट बिगड़ने से पछताना भी पड़ सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। चोट लगने की आशंका है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button