राशिफल

राशिफल 5 दिसंबर 2023 : आज इन जातकों को कामकाज में मिलेगी जबरदस्‍त तरक्‍की, भगवान बजरंग बलि हनुमान हरेंगे सभी संकट, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 5 December 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 December 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बेवजह की मानसिक चिंता उत्पन्न हो सकती है, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, कठिन विषयों पर जरूर ध्यान दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी। कोई बहुत ही मुश्किल काम अचानक ही संभव हो जाने से मन में प्रसन्नता और सुकून रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। किसी वाहन को खरीदने की सोच सकते हैं। खिलौनों के निर्माता अधिक लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। निवेश में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। पिताजी की सलाह आपके किसी काम में लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसका पूरा सदुपयोग करें। कोई भी निर्णय करने से पहले भली प्रकार सोच-विचार लें। यदि आपका कोई सरकारी कार्य रहे लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन योगा का सहारा लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन कुछ सामान्य नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना जरूरी है। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन में बढ़ती हुई दुविधा की वजह से स्वभाव में बदलाव नजर आएगा, लेकिन नकारात्मकता को आप अपने जीवन पर हावी न होने दें। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे। मानसिक उलझन और लापरवाही से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आप पर विश्वास रखें। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रयासों में कमी आने न दें और चिंता मुक्त होकर काम करने का प्रयास करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान बनाए रखें। फिलहाल परिवार के लोगों के साथ रहने की कोशिश करें। आपके द्वारा किए गए निवेश के कारण फायदा प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लगातार तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवारिक जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। डेयरी उत्पादकों के लिए अच्छा समय है। अन्य लोगों के द्वारा काम में गलतियां दिखाई जाएंगी, जो आपके लिए महत्वपूर्ण होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। पुरानी चिंता दूर होगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। संतान से संबंधित कोई उम्मीद पूरी ना होने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। आपकी इच्छाएं मन में दबी हुई हैं, आप उन्हें बाहर नहीं निकाल पा रहे और पूरी तरह से अपनी बात भी नहीं कह पा रहे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 December 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button