राशिफल

राशिफल 15 सितम्बर 2021 : इन जातकों के लिए बड़ा परिवर्तन लेकर आ रहा है आज का बुधवार, भगवान गणेश के आशीर्वाद से पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं, लेकिन ये रहे जरा संभलकर

Rashifal 15 September 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप सभी परिस्थितियों से निपटने की क्षमता रखते हैं। इसलिए अपने कार्य पर ध्यान लगाएं। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। शेयर्स सट्टा आदि संबंधी कार्यों से दूर रहे। साथ ही किसी प्रकार के गैर कानूनी काम आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी काम की शुरुआत में योग्य लोगों का साथ न मिलने के कारण काम अधिक जटिल बनने की बन सकता है, लेकिन आप हार न मानते हुए अपने प्रयत्न जारी रखेंगे। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया है। मानसिक अस्थिरता पर नियंत्रण रखें। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है‌। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर द्वारा निर्णय बार-बार बदलने के कारण आपसी विवाद बढ़ते रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी मित्र का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। संतान की गतिविधियों व दोस्तों पर कड़ी नजर रखना आवश्यक है। उन्हें उचित मार्गदर्शन करना आपका दायित्व है। संघर्षरत युवाओं को कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती हैं। जीवन साथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। काम की अधिकता और तनाव का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Lord Ganeshजल्दबाजी में कोई नया निवेश न करें। किसी पडोसी से झगड़ने से बचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण टारगेट हासिल हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। आज कुछ अधिक सामर्थ्य दिखाने की आवश्यकता पड़ सकती है। गणेश भगवान को देसी घी का दीपक कर गुड़ का भोग लगाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जिस चीज में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। किसी व्यक्ति द्वारा मिली हुई टिप्पणी के कारण आपको दुख महसूस होगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को लेकर आज काफी इमोशनल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी काम को लेकर सजग नहीं है लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा।  निवेश संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।  घुटने और जोड़ों से संबंधित दर्द सता सकता है। घर में किसी परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का जरूर अनुसरण करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में कोई भावनात्मक दूरी आ सकती है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। आज पैतृक संपत्ति संबंधित कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज घर पर आपसे मिलने कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। काम में नयापन लाने की आवश्यकता होगी। तभी काम से संबंधित रुचि और उत्साह फिर से जाग जाएगा। थकान की अधिकता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

 कभी-कभी आपकी लापरवाही आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर देती है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में आज कोई अच्छी डील हो सकती है। भारी कामों में सावधानी रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा‌। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है‌। दोस्तों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लिए बिना किया गया फैसला आपके लिए अनुचित परिणाम लेकर आएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button