राशिफल

राशिफल 23 नवंबर 2021 : आज इन जातकों की हर संकट से रक्षा करेंगे बजरंगबली हनुमान, पारिवारिक जीवन होगा सुखमय, विरोधी होंगे परास्त

Rashifal 23 November 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय आज ले पाएंगे। किसी बड़े निर्णय से जीवन को सही दिशा प्राप्त होगी। आगे किस तरह से काम करना है, ये बात भी स्पष्ट हो सकती है। नए उत्साह के साथ जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। कभी-कभी आपका घर-परिवार में ज्यादा हस्तक्षेप दूसरों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। अपने इस स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

बेरोजगारों को आज मनचाहा काम मिलने के आसार है। व्यर्थ में अपना समय बर्बाद ना करें अपना बहुमूल्य समय किसी काम में लगाएं। वसीयत आदि से संबंधित भी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। कोई भी निर्णय लेते समय पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग लेना उचित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह समय आपके लिए उचित मार्गदर्शन लेकर आयेगा। स्वयं को चुनौतीपूर्ण स्थिति में रखने और अपनी कार्यक्षमता को पहचानने का यह एक बेहतर समय आपके लिये साबित हो सकता है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा।   स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। नए-पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके अटके हुए कार्यों के बन जाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है, प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं बनी रहेगी। एसिडिटी से संबंधित तकलीफ होगी।अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। समय के आभाव के कारण आप को प्रेम प्रसंगो से दूर होना पड सकता है। ऑफिस में बेहतर कार्य करने पर तारीफ होगी। फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेने में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। बच्चों का अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यो में चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। घर-गृहस्थी की समस्यायें आपको घेरे रहेंगी। मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है। आपको अपने आवेश तथा गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वायदे से पलट जाना आपको कुछ टेंशन दे सकता है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई महत्‍वपूर्ण वस्‍तु गुम होने की आशंका है, सावधान रहें। कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह लें। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बेकार की बातों पर ध्यान देने के कारण आपका मन बार-बार भटक रहा है, जिसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन और काम पर दिखेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका कोई पुराना रुका कार्य फिर से बनने की शुरुआत हो सकती है। अनाज और खान-पान की सामग्री के कारोबारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बहुत सारे काम आज आपके आसानी से पूर्ण होंगे। जिसके कारण नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोट आदि का भय बना रहेगा। परिवार के सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। बच्चों को समय दे। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। ध्यान रखे कि पिता या पिता समान व्यक्तियों व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानित स्थिति उत्पन्न ना हो। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती हैं। परिवार के साथ शाम का वक्‍त अच्‍छा बीतेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

जिस अवसर का काफी दिनों से आपको इंतजार था वह आपको अचानक से प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप मन लगाकर काम करेंगे और आपकी प्रशंसा भी होगी। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button