राशिफल

राशिफल 14 जून 2022 : आज भगवान बजरंग बलि हनुमान का आशीर्वाद इन जातकों को कर सकता है मालामाल, भाग्यवृद्धि के हैं संकेत जबकि अन्य के सामने होगी चुनौती

Rashifal 14 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने स्वभाव को बहुत ही सौम्य और मधुर बनाकर रखें। गुस्से और अहम की वजह से कार्य बिगड़ भी सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन धैर्य का दामन थामे रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मित्रों से विवाद हो सकता है। नौकरी में तनान रहेगा। कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की स्थिति बन रही है। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा। रिश्तेदारों के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आप अपने परिवार के साथ और खास तौर पर जीवनसाथी के साथ खूब सारा समय बिताएंगे। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। घर बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां भी सामने आएंगी, आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने में समर्थ रहेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है। किसी तरह का दबाव या काम का बोझ कम हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। इस समय अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके प्रति कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपकी सामाजिक छवि में विकास होगा। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। किसी ऐसे व्यक्ति को लेकर सतर्क रहें, जो आपका फायदा उठाते हुए अपने हित साधने में लगा हुआ है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन फायदेमंद है। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। मगर इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। आपका शेयरिंग और केयरिंग व्यवहार जीवनसाथी का दिल जीत लेगा। परिवार की चिंता रहेगी। बोले कम और काम ज्यादा करें आज यही आपका मूल मंत्र है। अहंकार की स्थिति कष्टदायी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप धन बचत करने में भी कामयाब होंगे। अनुचित कार्यों में समय व्यर्थ हो सकता है। स्वास्थ्य पर मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जल्दी भरोसा ना करें। अचानक आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी व्यक्ति के झगड़े में न पड़ें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। युवाओं को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। गाय को हरा चारा डालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भूमि संबंधी किसी भी समस्या को हल करने के लिए उचित समय है। परिवार तथा कामकाज संबंधी दायित्व बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपसी वाद-विवाद से बचकर रहें। संतान को लेकर चिंता होगी। आज कारोबार बढ़ाने के नए रास्ते आपको मिल सकते हैं। गले में परेशानी सम्भव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते सामान्य रहेंगे। उनके साथ आपको घुमने का भी मौका मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी अहम भूमिका रहने वाली है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बिल्डरों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल समय है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button