राशिफल

राशिफल 14 जून 2020 : इन राशियों के लिए बड़ा ही खास रहने वाला है आज का इतवार, जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Rashifal 14 June 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अचानक धनलाभ हो सकता है। चोट और दुर्घटना संबंधी खास ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं। आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। खानपान में पर्याप्त सावधानी बरतें। आपके लिए मौकों की भरमार लग जाएगी। कोई सफेद मिठाई दान करें। किसी को उधार देने से पहले सोचें और उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

झूठ बोलने से बचें, अन्यथा अपना ही नुकसान कर लेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। भूमि संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। करियर में स्थिरता आ सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत तो होगी लेकिन यह संबंध ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। किसी गरीब को केले का दान करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। इस समय में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ज्यादा शारीरिक काम और उसके दबाव से बचने के लिए हल्का व्यायाम कीजिए। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में खरीदने में सफल होंगे। किसी के साथ प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप बड़े ही नेक दिल इंसान है लेकिन कई बार लोग आपकी नेकी का गलत फायदा उठा लेते है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए एक्स्ट्रॉ कोचिंग लेना मददगार रहेगा। खान पान का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी हर मनोकामना पूर्ण होने वाली है। किसी खास की याद सता सकती है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

कोई भी बड़ा निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। कुछ लोग आपका मूड खराब करने वाले काम कर सकते हैं। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। अपने मनोभावों पर भरोसा करें समय पर सभी काम बनेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। पेट के निचले भाग में दर्द होने की आशंका है, ख्याल रखें। संतान के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button