राशिफल

राशिफल 14 अप्रैल 2022 : आज साईं बाबा की कृपा से सिद्ध होंगे इन जातकों के अटके काम, विरोधी होंगे परास्त, आर्थिक स्तिथि में भी होगा सुधार

Rashifal 14 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बनाए रखें तथा अपने अंदर नकारात्मक विचारों को ना पनपने दें। किसी पारिवारिक सदस्य को लेकर ही आपके अंदर शक या वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी काम में परिवार वालों की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। लोगों की जिन अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते, उनको तुरंत मना करना होगा। अचानक ही किसी व्यक्ति से मुलाकात से बिजनेस संबंधित योजनाओं का आदान-प्रदान होगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको फीजूल खर्ची से बचना चाहिए। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। आपको इस समय सामाजिक दूरी बना कर रखना होगा। खान पान पर ध्यान दें। कोई नया कार्य करने से बचें। फिलहाल परिस्थिति मिश्रित फलदायक है, इसके लिए छोटी बातों से तुरंत हार न मानिए। रिलेशनशिप से रुचि कम होती हुई नजर आएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आसपास के लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं। शब्दों का ठीक से इस्तेमाल करें। जहां पर आपको खुद की गलती नजर आती है, वहां पर तुरंत माफी मांगें। सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में माहौल थोड़ा अलग रहेगा, जिससे परेशानी महसूस हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से आपको आत्मविश्वास महसूस होगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको अपने परिवार से बहुत सारा प्यार और स्नेह मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी इच्छाशक्ति को प्रोत्साहन मिल सकता है। सावधानी से काम लेना होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपको उससे नुकसान हो सकता है। रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है, आपके साथ कोई धोखा धड़ी हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज क्षमतानुसार किसी जरूरदमंद की मदद करें। जो लोग पैतृक व्यापार करते है उनको लाभ होने के आसार दिखाई दे रहें है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपके जीवन को अधिक आरामदायक और संतोषजनक बनाएंगे। आलस, सुस्ती की स्थिति रह सकती है, कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन खुशहाल व्यतीत होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं, किसी पर भी तुरंत विश्वास न करें। कार्य के सिलसिले से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रयास करें। चोट संबंधी सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक तंगी की वजह से आपका रुका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप जो भी प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे उससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज के दिन मानसिक रूप से पर दबाव बना रहेगा जिससे आपको बचना चाहिए। लोगों के पास रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बढ़ रही है। घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। देखरेख में व्यय होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे पूरी होने वाली हैं। हर एक बात में अपनी मनमानी करना और लोगों को तुरंत जवाब देने की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी कि आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर को प्राथमिकता दें। जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की परंपरा क्यों है, जानिए इसके सामाजिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button