राशिफल

राशिफल 19 अगस्त 2022 : आज इन जातकों के कष्ट स्वयं दूर करेंगी माँ संतोषी, व्यापार में होगा आर्थिक लाभ, लेकिन इनके हाथ लगेगी निराशा, बिगड़ सकते हैं बनते काम

Rashifal 19 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए कामों की रूपरेखा बनेगी लेकिन साथ ही परिस्थितियां भी कुछ विपरीत रहेंगी। हालांकि आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी के साथ आज वाद-विवाद करने की स्थिति से बचें। अपने मन में जुनून की भावना बनाये रखें और आप देखेंगे की हालात आपसे बहुत कुछ करवा भी लेंगे। आज व्यवसाय को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। किंतु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी। आपके द्वारा बोली गई बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है। रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव होगा। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

फालतू के गतिविधियों में अपना समय जाया ना करें तथा खर्चे भी अपनी बजट के अनुसार ही करें तो अच्छा रहेगा। कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने उदासी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही समाधान भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। अपने आप को सकारात्मक बनाकर रखना अति आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज व्यापारियों को पैसों का निवेश अच्छी जगह करने से अधिक लाभ होने की सम्भावना बन रही हैं। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। जायदाद के मामले में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चाे से परहेज करें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लेना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। जिस काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर है, उसमें दोस्तों का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। महिलाओं को सेहत के लिए जागरूकता दिखाने आवश्यकता होगी। वजन संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पारिवारिक व्यवस्था संबंधित छोटे-मोटे कार्यों में ही आपका अधिकतर दिन व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घरेलू मुद्दों में शांति बनाने रखने पर भी ध्यान दें। अपने व्यवसायिक संपर्क दायरे को और अधिक विस्तृत करें। इससे आपको लाभदायक अनुबंध हासिल हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप एक खुशहाल स्वभाव के साथ भरपूर आशावादी हैं। रिश्तों के मामले में बहुत अधिक सहज तथा विनम्रता से काम लेना है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों से बेहतर तालमेल रखने होंगे। खर्चों में कमी आएगी। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें तथा रुचि पूर्ण कार्य करें मन शांत होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। जिन पर चल कर आप सफलता की नई इबारत बनाने में कामयाब होंगे। जो कहना चाहेंगे, वह बात मन में ही रह जाएगी। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। सच-झूठ का फैसला करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी कोई गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समय के साथ आपको भाग्य का सहारा मिलेगा। आपके प्रेमी को यह शिकायत रहेगी कि आप उन्हें समय नहीं देते हैं, इसलिए उन्हें मनाने का प्रयास करें। आज आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कोई मानहानि जैसी स्थिति बन रही है इसलिए सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। खेल दुनिया से जुड़े जातकों को समय श्रेष्ठ है। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button