राशिफल

राशिफल 29 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों को रहना होगा थोड़ा सावधान, लेकिन इनके जीवन में आएंगे खुशियों के पल, नौकरी और कारोबार में रहेंगे सबसे अव्वल

Rashifal 29 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर किसी प्रकार की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे अभी टालना ही बेहतर है। घर में आए किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में उलझना ठीक नहीं है, इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा। निजी संबंधों में प्रेम व सहयोग रहेगा। उनके समक्ष भावनाएं प्र्रकट करेंगे। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। गाय को गुड़-रोटी दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। कहीं घूमने जाना चाहते है तो कुछ दिन यह विचार टाल दें। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी आर्डर मिल सकते हैं, जिसमें तरक्की भी संभव है। गैस और बदनामी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन नकारात्मक व्यक्ति आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोगात्मक व्यवहार आपको तनाव मुक्त रखेगा। कोई पुराना लेन देन आपको परेशान कर सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतें। निजी सचिव के पद पर कार्यरत अधिकारियों के लिए समय परीक्षा का रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

समय सकारात्मक परिस्थितियां बना रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को विदेश जाने की उम्मीद बन सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नये प्रयास का बेहतर परिणाम हासिल होगा। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्‍छा है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जिन बातों से आप सहमत नहीं है, ऐसी ऐसी बातों में लोगों का साथ बिल्कुल भी न दें। कोशिश कीजिए कि निकट के लोगों से मनमुटाव न हो। अनावश्यक चिन्ताएं घेर सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyभागीदारी में शुरू किया गया काम बीच में ही रोकना पड़ सकता है। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। खानपान का विशेष ख्याल रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। पारिवारिक विवाद की स्थिति में अपने से बड़ों को जवाब न दें, क्योंकि विवाद बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। बातचीत तथा व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है। दवा कम्पनियों के लिए समय वरदान वाला सिद्ध हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच विचार करके ही संपन्न करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य खोना उचित नहीं है। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है, इसलिए सचेत रहें। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपना अच्छा समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। जितना आप कर्म करेंगे भाग्य उसे कई गुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। भावनाओं में आ कर लिए गए निर्णय नुकसानदायक रह सकते हैं। इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करना जरूरी है। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य व कार्यों में हानि का कारण भी बन सकता है। शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति और स्‍नेह बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। परिवार के लोगों की मदद से आपकी तकलीफ कम हो सकती है। जीवन में बदलाव दिख सकते हैं। आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। पेंटरों के लिए उपलब्धि वाला समय रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button