राशिफल

राशिफल 15 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों के लिए करियर के लिहाज से मुश्किल भरा रहेगा दिन, लेकिन इनको माँ संतोषी देंगी वरदान, होगी अपार धन लाभ की प्राप्ति

Rashifal 15 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोग किसी नई चीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन काफी अटकले आ रही है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। गर्मी के वजह से घबराहट व थकान रह सकती हैं। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। अपनी प्रतिभाओं और कौशल को बाहर लाने के लिए आपको नए परिवेश की आवश्यकता है। क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। क्योंकि इस वजह से किसी संबंधी से तकरार भी हो सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। अपने आप को सकारात्मक बनाकर रखना अति आवश्यक है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें, अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच में अकारण ही कोई मनमुटाव रह सकता है। घर परिवार के काम निपटाने में मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पारिवारिक व्यवस्था संबंधित छोटे-मोटे कार्यों में ही आपका अधिकतर दिन व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घरेलू मुद्दों में शांति बनाने रखने पर भी ध्यान दें। अपने व्यवसायिक संपर्क दायरे को और अधिक विस्तृत करें। इससे आपको लाभदायक अनुबंध हासिल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी। आपके द्वारा बोली गई बातों को गलत तरीके से लिया जा सकता है। रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव होगा। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन भर घर के कार्यों को संपन्न करने में व्यस्तता बनी रहेगी। भविष्य संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। शेयर्स में दांव लगा सकते हैं और जोखिम भरे निवेश कर सकते हैं। इस दौरान किसी के प्यार में दीवाने हो सकते हैं, जो आपके लिए सही नहीं होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भागीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई अप्रिय घटना मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। किसी प्रकार की मान-हानि जैसी स्थिति बन रही है। घर में ही रहकर व्यायाम करें। अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस माह में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। अपने भाइयों और मित्रों से अच्छे सम्बंध बनाने होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। खरीदारी करते समय बजट का अवश्य ध्यान रखें। कामकाज में हुई गलतियों के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने खानपान, व्यायाम तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

फालतू के गतिविधियों में अपना समय जाया ना करें तथा खर्चे भी अपनी बजट के अनुसार ही करें तो अच्छा रहेगा। कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने उदासी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही समाधान भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा डालने की कोशिश करेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें और साथ ही दूसरे व्यक्ति की बात को भी ध्यान से सुन कर समझने की कोशिश करें। पेट में बढ़ती हुई जलन की वजह से बेचैनी होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button