राशिफल

राशिफल 12 नवंबर 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से सार्थक होंगे नए काम, बढ़ेगा व्यापार, मित्रगण देंगे साथ, लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान

Rashifal 12 November 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 November 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना है, जिससे घर-परिवार के सदस्य काफी चिंतित रहेंगे। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान आपको तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से थोड़ा तनाव हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। गुप्त शत्रुओं से निजात मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपके कार्य में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। महिला मित्र की मदद से आपके प्रोजेक्ट पूरा होंगे। बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कोई नया बिजनेस संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। आपके शादीशुदा जीवन में ये समय खुशहाली लेकर आने वाला है। इस समय आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा और संभावना है। आपका अनेक व्यक्तियों से मित्रतापूर्ण संबंध कायम होंगे। आज मन अशांत रहेगा, कई तरह के विचार आज मन को अशांत करेंगे। धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा और वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखें। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें। शत्रुओं से संभलकर रखें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें। जीवसाथी से वाद-विवाद की आशंका बन रही है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। ध्यान से वाहन चलाएँ, ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर। भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे। लेन-देन के कार्यों में आज सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा‌। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। बहस और चर्चा से दूर रहें। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाकर सेहत से संबंधित बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। मन को नकारात्मक विचारों से निकाल सकारात्मक विचारों की ओर केन्द्रित करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ नोकझोंक होने की भी आशंका बन रही है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी गलतियों से सीखने की आवश्यकता है।  घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा, जिसे आप बखूबी निर्वाह भी करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 November 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button