राशिफल

राशिफल 14 जनवरी 2021 : आज मकर संक्रांति पर बनेगा दो ग्रहों का शुभ योग, जानिए किस राशि के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए आज का राशिफल

Rashifal 14 January 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो सूर्यदेव की कृपा से इस राशि के लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा और आपकी सभी मुश्किलें दूर होंगी। हालांकि लेन देन के प्रति सावधानी रखे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि आपको चोट भी लग सकती है। इसके साथ ही आप कई जिम्मेदारियां पूरी करने में सक्षम होंगे, जिससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को खुद को बुरी संगति से बचाना चाहिए, क्यूकि इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। इसके इलावा व्यवसाय के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन बेहतर होगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है, लेकिन आपको व्यापार में काफी लाभ होगा। इसके इलावा कुछ घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आ सकती है और आज कुछ खास लोगों से सम्पर्क होने की भी संभावना है। बहरहाल आपको समय का पूरा मजा लेना चाहिए। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को दूसरों से मिलने से हिचकिचाना नहीं चाहिए, क्यूकि इससे आपको ही फायदा होगा। बता दे कि आपकी सलाह सब के लिए काफी लाभकारी साबित होगी और शेयर खरीदने या बेचने के लिए यह समय सही नहीं है। वो इसलिए क्यूकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है, लेकिन घर का माहौल ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों को कार्य करने के नए अवसर मिल सकते है और कार्य के क्षेत्र में एक नयी शुरुआत हो सकती है। इसके इलावा आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते है, जो आपको काफी प्रभावित कर देगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और खान पान पर नियंत्रण रखे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ होगा और आपके कई काम आगे बढ़ेंगे। जहाँ एक तरफ आपके रूठे हुए दोस्त की नाराजगी दूर होगी, वही दूसरी तरफ आपको व्यापार में लाभ होगा। यहाँ तक कि रुका हुआ व्यवसाय भी तेजी से आगे बढ़ सकता है और आपको किसी से उपहार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को कुछ समय खुद के लिए भी निकालना चाहिए और अपने जीवन के लक्ष्यों के बारे में सोचना चाहिए। इसके इलावा आपका व्यवसाय धीरे चलेगा, लेकिन फिर भी धैर्य बनाएं रखे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही करियर के लिहाज से भी ये सही समय है और आपको काफी सफलता मिल सकती है, लेकिन थोड़ी मेहनत करने की भी जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति का ध्यान रखते हुए जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। हालांकि आपके दिमाग में कुछ ऐसे विचार भी आ सकते है, जो आपके लिए उन्नति के रास्ते खोल देंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि कोई रोग होने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों को व्यव्हार में नम्रता रखनी चाहिए, क्यूकि अहंकार से आपका नुक्सान हो सकता है। बहरहाल जो लोग निवेश करने की योजना लेकर आपके पास आएं, उनसे सतर्क रहे और किसी भी प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने का यह सही समय है। बता दे कि परिवार के लिए काफी शुभ समय है, क्यूकि परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को किसी जरूरतमंद को अन्न दान करना चाहिए, इससे धन लाभ होगा। इसके इलावा दूसरों के सामने अपनी बातें खुल कर रखे, इससे चीजें आसानी से समझ आएंगी और क़ानूनी मामलों को आगे बढ़ाने के लिए ये समय एकदम सही है। इसके साथ ही नौकरी के दौरान संयम बना कर रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

इस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। इसके इलावा नमक का सेवन कम करे और अपने दिल की बातें पार्टनर के साथ शेयर जरूर करे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। हालांकि बिजनेस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस राशि के लोगों को व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे और सक्रियता बनी रहेगी। इसके इलावा अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखे और पारिवारिक संबंधों को बनाएं रखे, क्यूकि किसी बात को लेकर परिवार में खट्टास आ सकती है। इसके साथ ही काम में अधिक व्यस्त होने से बचे, क्यूकि इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। बता दे कि आज का दिन सामाजिक मेलजोल में भी बीत सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button