राशिफल

राशिफल 12 अप्रैल 2024 : आज मां संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, मिलेगा मनोवांछित फल, आर्थिक तंगी होगी दूर, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 12 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामाजिक रूतबा मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपको पिछली की हुई गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। विद्यार्थी आज इधर-उधर घूम कर ही समय व्यतीत कर देंगे,लेकिन उन्हें अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपको किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में चल रही योजनाओं पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जब तक आप खुद की जिम्मेदारियां नहीं उठाएंगे, तब तक आपकी तकलीफें दूर नहीं होंगी। पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन की कोई गोपनीय बात मालूम होने से मानसिक तनाव से गुजारना पड़ सकता है। नहीं चाहते हुए भी घरेलू कामों में फिजूलखर्ची होगी। वाहन खरीदने की योजना साकार होगी। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। आज आपके नकारात्मक विचार आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकते हैं। मित्रों की मदद से धन की आपूर्ति को पूरा करने में सफल होंगे। अगर आप इस समय प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अधिक सावधानी बरतें। सेहत कमजोर रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आज घर-परिवार में दिन अच्छा व्यतीत होगा और पारिवारिक सदस्यों से प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। किसी रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा रहेगा। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है। आज किसी भी प्रकार के निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। यात्रा आगे के लिए टालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आज शरीर को पर्याप्त आराम देने की आवश्यकता है। घर में धन व कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से अच्छी मदद मिलेगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचें। संयम से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नए-नए व्यक्तियों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिल सकता है। आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है। विरोधियों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घरेलू मोर्चें पर रुकी हुई परियोजनाएं गति और निकटता को पूरा करेंगी। गृह नवीनीकरण पर व्यय संभव है। काम का बोझ रहेगा व समय पर कार्य पूरा करने की चुनौती रहेंगी जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें बेवजह किसी विवाद में न पड़े। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। लव लाइफ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कामकाज में कोई भारी ग़लती हो सकती है। आज अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। किसी रचनात्मक काम को करने से आपको फायदा होगा। आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। छात्रों को सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। सेहत के मामले में सब बढ़िया रहेगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज भविष्य के लिए वित्तीय योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और जोखिम भरें उपक्रमों से बचें। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। खाने-पीने की चीजों की पर्याप्त जांच करें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button