राशिफल

राशिफल 11 अक्टूबर 2020 : यह रविवार इन राशियों के लिए हो सकता है मंगलकारी, जानिए क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Rashifal 11 October 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। काम को लेकर स्थितियां बिल्कुल आप के पक्ष में होंगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिससे तनाव कम होगा। आपके परिवार में आज खुशी का दिन रहेगा। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। काम से जुड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। अपने जीवनसाथी से बिजनेस का कोई नया आइडिया आपको मिल सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। किसी भी प्रकार की अनचाही यात्रा से परहेज करें। आपकी किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुरानी बातों के कारण कुछ कामों से आपका मन भटक सकता है। आज वाहन सावधानी से चलाएं। ऋण लेने के योग बन रहे हैं परंतु फिक्र ना करें, बाद में धीरे-धीरे चुकता हो जाएगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार के प्रति गलतफहमी भी समाप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसे को लेकर स्थिति आज अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा। जीवनसाथी के साथ बहस न करें। आप अपनी मन की बात दोस्तों से शेयर करें, आपका मूड काफी बेहतर होगा। बिना वजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा आपकी आलोचना और निंदा हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। इस समय रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा व विश्वास ना करें। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। किसी काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं घरेलू क्लेश खत्म होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धार्मिक कामों से मानसिक शांति मिलेगी। पूरे जोश के साथ आज के दिन की शुरुआत करेंगे। काम और व्यक्तिगत बातों में अचानक सकारात्मक बदलाव दिखेगा। प्रॉपर्टी की डील या कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में होगा। प्रयास करने पर आपका रुका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों पर नजर रखें वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। काम की अधिकता की वजह से कुछ थकान और कमजोरी महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों को मेहनत की अपेक्षा परिणाम कुछ कम मिलेंगे। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। पारिवारिक मुश्किलें धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। किसी के मार्गदर्शन से काम को दिशा प्राप्त होगी। अपने काम को लेकर आप सजग रहें। नौकरी में स्थानांतरण संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है। परिजनों की ओर से चल रही कोई चिंता भी समाप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। जॉब संबंधी यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज के दिन मन में खुशी का भाव होगा। अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए गृहस्थ जीवन में खुशी भरेगी, लेकिन जीवन साथी किसी रोग से ग्रस्त हो सकता है। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। घर-परिवार का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। कफ की समस्या सता सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button