राशिफल

राशिफल 11 मार्च 2022 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगी माँ संतोषी, पारिवारिक परेशानियों से मिलेगी मुक्ति, नौकरी-पेशे में होगी खूब तरक्की

Rashifal 11 March 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 March 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। व्यवसाय में वातावरण अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्य भी आसानी से और सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को भी अपना कोई लक्ष्य प्राप्त करने में किसी का सहयोग मिलेगा। तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार के लोगों के साथ जो नाराजगी महसूस हो रही थी, वह काफी हद तक दूर होगी। कर्ज खत्म करने के लिए किए गए प्रयास सफलता देंगे। पैसों से संबंधित जो नुकसान हुआ था, उसे दूर कर पाना संभव हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। शांति से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते हैं। उद्देश्यपूर्ण यात्रा संभव है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा। छोटी बहन के साथ रिश्तों में मधुरता आयेगी। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दांत से संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान के कामों से कष्ट हो सकता है। किसी भी मामले में आपका स्वभाव के विपरीत जिद्दी होना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। किसी काम में लगातार गलतियां होती हैं तो उसे करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएं। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सूझबूझ और विवेक से काम लें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग द्वारा फैसला आपके पक्ष में ही होगा। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में बनता कार्य अचानक रुकने से निराशा होगी। स्वास्थ्य में खानपान संतुलित रखें, प्रयास हो कि बाहर का भोजन न करना पड़े।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेंगे, दिल की बात अपनों से साझा करें। कार्यकुशलता से कमाई के नए साधन खोज पाएंगे। ऑफिशियल कामकाज भी समय पर दक्षता से पूरा होगा। आजकल आपको थोड़ा हाइजिनिक रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ समय बाद सब सही होगा। धन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।यूरिन संबंधी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। नौकरी के लिए भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। बच्चों के लिए खास खरीददारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कभी-कभी निराशाजनक तथा नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। ट्रैफिक संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है। अन्यथा किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। मानसिक सुकून पाने के लिए योगा और मेडिटेशन भी जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। इस समय पैसे को लेकर किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें, क्योंकि वापसी सुनिश्चित नहीं है। सेहत में जिन लोगों को हाई बी.पी की समस्या है, वह अधिक क्रोध करने से बचे। पति-पत्नी में आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका मिलेगा। आपके जीवन में आपको नई सफलता मिलने के योग हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। महत्वतपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना लाभदायक रहेगा। कपड़े के व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज कोई भी फैसला भावुकता में आकर न लें, किसी से सलाह करें। लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उपयुक्त दिन है। आपके घर के बुजुर्ग और बच्चे अधिक ध्यान देने की मांग कर सकते हैं। आपको थकान और तनाव के कारण काम करने का मन नहीं करेगा। सामान्य दिनों की तुलना में भागादौड़ी अधिक रह सकती है। अगर जोड़ों में कोई पुरानी समस्या है तो विशेष सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ बड़े कार्य को निपटाना में सफल रह सकते हैं। बिना सोच-विचार कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपका मूड काफी बेहतर रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। जीवनयापन के लिए मधुरता और सहजता का वातावरण मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : महिलाओं के लिए द्रौपती ने बताई थी ये महत्वपूर्ण बातें, जो हर स्त्री को पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button