राशिफल

राशिफल 11 जुलाई 2020 : इन राशियों पर आज खुश रहेंगे न्याय के देवता शनिदेव, जाने क्या कहतें है आप के आज के सितारे

Rashifal 11 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात तरोताजा कर देगी। इसके साथ ही आपके पारिवारिक रिश्तों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी के रिश्तों में थोड़ा तनाव भी आ सकता है जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। शनि मंदिर जाकर दीप प्रज्वलित करें धन लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी नहीं है। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बन रही है तो उसको वास्तु से ही बनाएं। हेल्थ ठीक रहेगी। परंतु बदलते वातावरण की वजह से अपना खानपान और व्यायाम पर ध्यान रखना आवश्यक ही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। यात्रा के योग संभव है। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

दुपहिया वहां का प्रयोग सावधानी से करें। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं है मौसमी बिमारियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती हैं। महंगी खरीदारी न करें। आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी जरुरत हो, अधिक काम आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। अनावश्यक खर्च बढने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। घर के फालतू कामों में भागदौड़ हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप बिना सोचे समझे कोई भी काम शुरू कर देते हैं जोकि आपको नुक्सान पंहुचा सकता है। आपको मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। धन और भूमि-भवन से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आज आपको खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

आपकी वफादारी और मेहनत से काम करने की प्रकृति की वजह से आपको सभी पसंद करते है। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। आज व्यापारियों के लिए एक लाभदायक दिन है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत की विशेष देखभाल करने की जरूरत है। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ आएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए थोड़ा समय नियमित रूप से अवश्य निकालें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। इस समय में अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। आज रुपये-पैसे से संबंधित कोई लेन-देन न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button