राशिफल

राशिफल 10 नवंबर 2020 : आज हनुमान जी की कृपा से इन जातकों के बनेंगे बिगड़े काम, धन धान्य में होगा इजाफा

Rashifal 10 November 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ होने के आसार है। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। गरिष्ठ तथा तला-भुना भोजन खाने से परहेज करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी यात्रा पर जाने से नए मौके मिलने की संभावना है। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। परिवार का सहयोग किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर फोकस करने में मदद करेगा। आय में वृद्धि के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पेट खराब रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी मित्र को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए कठिन हो सकता है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। मानसिक रूप से भी थकान रहेगी। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ सहयोग रखना आवश्यक है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोई भी काम करने में आप बहुत देरी करते है। हनुमानजी की आराधना करके शुरू किया गया काम लाभदायक सिद्ध होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आंखों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई व कैरियर में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहने की आवश्‍यकता है। कार्यस्थल पर विवाद होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। खर्चों की भी अधिकता रहने से कुछ भी सेविंग नहीं हो पाएगी। भूमि संबंधी किसी भी कार्य को आज स्थगित रखना ही उचित रहेगा। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन भविष्य को लेकर मन अशांत हो सकता है। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। पती-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज हनुमानजी की आराधना के साथ दिन की शुरुआत करें, जिससे आपके सभी संकट दूर होंगे। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा। परिवार के लोगों पर क्रोध करने से बचें, रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं हैं। स्थानीय यात्रा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें। दिन सुकून भरा रहेगा। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होने से आप बहुत रिलेक्स व प्रसन्नचित्त रहेंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। किसी काम में आपका ध्यान भटक सकता है। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button