राशिफल

राशिफल 7 अगस्त 2020 : माँ लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशियों को मिलेंगे लाभ के अनेक अवसर, होगी अपार धन प्राप्ति

Rashifal 7 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 August 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं है मौसमी बिमारियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती हैं। महंगी खरीदारी न करें। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। किसी अनजान से आपकी भेंट हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस समय आपके लिए किसी भी विदेशी योजना को लेकर निवेश करना बिलकुल भी सही नहीं होगा। इसके साथ ही आपके पारिवारिक रिश्तों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी के रिश्तों में थोड़ा तनाव भी आ सकता है जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कोई भी काम करने में आप बहुत देरी करते है लेकिन कई बार आपकी लापरवाही आपको किसी बड़े घाटे से बचा सकती है। आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें तथा आलस को हावी ना होने दें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। कहीं घूमने जाना चाहते है तो कुछ दिन यह विचार टाल दें। घरेलू सुख बाधित हो सकता है। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी। रिश्तों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और व्यवसाय में भाग्य आपका साथ देगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। रिश्तों में चल रही परेशानियां जल्द ही हल होंगी, धैर्य और संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी अनजान सख्श की दी गयी सलाह आपके काम आ सकती है। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन से जुड़े किसी काम में रुकावट आ सकती है। संतान के कामों से कष्ट हो सकता है। माँ लक्ष्मी का आप पर विशेष आशीर्वाद है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

आज कहीं निवेश करना चाहते हैं या नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए शुभ दिन है। रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका खराब बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कोई बड़ा काम करने से पहले माता रानी को भोग जरूर लगाएं कार्य सकुशल पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। आज किसी खट्टी चीज का सेवन न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव होने के पूरे आसार हैं। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button