राशिफल

राशिफल 30 मई 2020 : आज का शनिवार रहेगा इन राशियों के लिए बहुत लकी, पढ़िए अपना राशिफल

Rashifal 30 May 2020 : हम आपको शनिवार 30 मई का राशिफल बता रहे हैं। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 May 2020

Astrology Sign

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्य की व्यस्तता के चलते समय देना मुश्किल हो जाएगा। जिसके चलते परिवार तनाव का माहौल बन सकता है। आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। आप पर शनि महाराज की विशेष कृपा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। जीवन साथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। रुका धन भी आपको मिल सकता है। आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। किसी काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं घरेलू क्लेश खत्म होगा। आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी भी मामले में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। परिवार में किसी भी तरह के तनाव से बचें। जहां तक हो सके बात से मामला सुलझाएँ। शिक्षा व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शनिदेव की साढ़ेसाती से

घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। शनि पूजन करे धन लाभ होगा। नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अचानक से कोई काम बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के साथ तालमेल बना कर रखना होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपमें लिखने की कला भरपूर है लेकिन प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। इस समय आपको कोई भी बात नहीं छुपानी चाहिए, जो बोलना चाहते है वो बोल दें। पेट सम्बंधित बीमारी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान पहुंचा सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे न करें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। सहयोगियों के साथ आपको अपने संबंध अच्छे बना कर रखने होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर बात परिवार की करें तो आपके पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। तनाव व शरीर में दर्द हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। यदि कोई पहले से पीड़ा चली आ रही है तो उसके ठीक होने के पूरे अवसर बन रहे है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके लिए यात्रा का योग भी बन सकता है लेकिन अगर जरुरी न हो तो इसे टालना बेहतर रहेगा। आज कोई रसदार मिठाई दान करें। पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। पार्टनर आपकी भावनाओं की कदर करेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज आपकी गर्दन में दर्द रह सकता है, इसे गंभीरता से लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 May 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button