राशिफल

राशिफल 20 सितम्बर 2021 : आज इन जातकों के जीवन से होगा दुखों का नाश, भगवान शिव की कृपा से होंगे सभी काम पूर्ण, लेकिन सेहत को लेकर रहना होगा सावधान

Rashifal 20 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह दिन आपके लिए कई बदलाव लायेगा। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। आमदनी और पद लाभ हो सकता है। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। मशीनरी के प्रयोग में विशेष तौर पर सावधानी बरतनी पड़ेगी। अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ जरूर करें। युवा वर्ग किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें, वरना उनका कोई निर्णय गलत भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी सफलता की संभावना अधिक है, लेकिन प्रतिस्पर्धा भी है। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है। आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गलत लोगों की संगत का असर आज आपके जीवन शैली पर दिख सकता है। अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। आज पीली मिठाई का दान करें शारीरिक कष्ट दूर होंगे। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। कस्टम अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें तथा योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर के किसी बुजुर्ग को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखें। आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyसहयोगियों के साथ आपको अपने संबंध अच्छे बना कर रखने होंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें। किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आज आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ समय से आपकी कई योजनाएं गलत साबित हो रही है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें, यह समय आपके लिए सही है। यदि वजन लगातार बढ़ रहा है तो जॉगिंग और योग आदि का सहारा लेना चाहिए। पिता के दिशा निर्देश पर चलने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के लिए अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

निवेश करने से पहले वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। आज रिश्तों में कोई ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको जीवन भर पछताना पड़े। सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। एलर्जी की वजह से सेहत में बिगाड़ नजर आ सकता है। स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो आज फल मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

समय जितना पक्ष में है, उससे कहीं अधिक विरोध में है। धन सम्बन्धी फेरबदल करना चाहते हैं तो अभी न करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर न होने दें, क्योंकि इस वजह से अकारण ही गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी काम में आपको भाई-बहन और मित्रों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं है। जो काम किसी कारण की वजह से अटके थे, वह आज आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। मौसमी बदलाव की वजह से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस समय बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र में अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। परिवार के किसी मसले को चालाकी से सुलझाना पड़ेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि में समय नष्ट न करें। फार्मा से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button