राशिफल

राशिफल 3 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान बजरंग बली की विशेष मेहरबानी, रुके हुए काम पकड़ेंगे गति, करियर और कारोबार में होगी बढ़ोतरी

Rashifal 3 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी। काम पर कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आपको इस बारे में सतर्क रहने की जरूरत है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। अगर किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना चल रही है तो अभी उस पर पुनर्विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी लेकिन काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन में काफी बड़े बदलाव आपको देखने को मिलने वाले जो तुमने कभी सोचा भी नहीं होगा। काम के साथ जीवन के अन्य पहलुओं पर नकारात्मक असर हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि कोई बड़ा चिकित्सकीय उपाय या ऑपरेशन करवाना है तो अभी रुक जाइए। परिवार के सभी लोग आपकी निष्पक्षता की तारीफ करेंगे। मित्र-मंडली में धन के व्यावसायिक रूप में लेनदेन से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आनंद की प्राप्ति होगी। काफी समय से चल रहा कोई प्रयास रंग लाएगा। मार्बल व ग्रेनाइट के कारोबरियों के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक अनुकूलता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। युवाओं को रिलेशनशिप से संबंधित प्राप्त हो रहे नकार की वजह से खुद के लिए विश्वास कम होता हुआ नजर आएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज थोड़े सामाजिक भी होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को समझे, उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप सचमुच उनका ख्याल रखते हैं। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी निकट परिजन की सहायता करनी पड़ सकती है। अपने उत्साह को कम न होनें दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र के कुछ कार्यों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे और आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए भी प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं बसर्ते मेहनत जारी रखें। किसी से बात करते समय शब्दों पर संयम रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा सा मानसिक रूप से दबाव वाला है। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है सावधानी रखें। व्यक्तिगत बातों पर भी ध्यान बनाए रखने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कुछ नकारात्मक घटनाएं आपको प्रभावित कर सकती हैं। अतः आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी वस्तु के गुम होने की संभावना है। प्रियजन से वाद-विवाद की संभावना है। खर्च अधिक रहेगा अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपना दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो उन्हें उसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने घर व सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। लवमेटस के लिए दिन खुशियाँ देने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी सामाजिक धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कड़ी मेहनत और आशावादिता आपके कामों को एक नया रूप देंगे और आप उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे। आप अपने काम से जुड़े लक्ष्यों को तय करने में सफल होंगे, परंतु आपको अपने कार्यस्थल पर आलोचकों से सावधान रहना होगा। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। रिलेशनशिप या विवाह संबंधी निर्णय आगे बढ़ाने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button