राशिफल

राशिफल 7 जून 2021 : आज महादेव स्वयं सवारेंगे इन जातकों की बिगड़ी किस्मत, आर्थिक स्तिथि होगी मजबूत, लेकिन इनपर रहेगा फिजूलखर्ची का भार

Rashifal 7 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी क्षमता और ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करें। समय अनुकूल है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। इस समय गले में खराश और बुखार जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भविष्य से संबंधित बातों का सोच-विचार करने की वजह से आपको चिंता सता सकती है। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटे और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें। किसी कार्य में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना लगाएं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति अपनी नियमित जांच करवाते रहें। स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है। काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। आज आपके परिवार में किसी की गलती का विरोध करना तनाव का कारण बन सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकिसी भी प्रकार की बात में मन न लगने के कारण हर बात का तनाव आपके ऊपर बन सकता है। आज के दिन कम से कम जिम्मेदारियां लें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप किसी पुराने कर्जे से भी मुक्त हो सकते हैं। बड़ों की सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। कमर से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेंगे। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम से संबंधित खुद के द्वारा हुई गलती पर ही ध्यान देने के कारण आगे बढ़ना आपको मुश्किल लग सकता है। अपनी उलझनों को दूसरों के सामने मत रखिए क्योंकि भविष्य में इसके लिए लज्जित होना पड़ सकता है। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल होंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेंगे। पेट सम्बंधित बीमारी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। शरीर को पर्याप्त आराम दें ताकि थकान आपके स्वास्थ्य आहत न सके। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम को बढ़ाने के लिए पैसे खर्च होंगे, लेकिन आवक भी बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक जीवन में धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नए काम में मेहनत करने की जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स आदि जैसे कार्यों में अभी मंदी का दौर रहेगा। आज आप किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी हो सकते हैं। नकारात्मक सोच को अपने पर हावी न होने दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ग्रह स्थिति अनुकूल है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। सुकून और शांति महसूस करेंगे। घर तथा बाहर दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा।  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो क्रोध न करें और अच्छी नींद लें। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको नुकसान पहुंच सकता है। अगर घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उस योजना पर काम करने का उचित समय है। धन संबंधी मामलों को लेकर किसी की भी गारंटी न ले। लोगों के बीच प्रशंसा मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। इसके इलावा आपके द्वारा लिए गए फैसले को परिवार के लोग मना कर सकते है, तो ऐसे में आपको सोच समझ शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button