राशिफल

राशिफल 19 जुलाई 2023 : आज भगवान गणेश के आशीर्वाद से बदलेगी इन जातकों की किस्मत, हर इच्छा होगी पूरी, निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में रहें सावधान

Rashifal 19 July 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप जीवन में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आप सकारात्मक रहें और बेकार की बातों में अपना समय नष्ट न करें यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। आपकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ भागीदारी में भी लाभ होगा। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी एक कार्य को करने में आपको समस्या हो सकती है। आज आप परिवार और संतान की भविष्य के बारे में चिंता कर सकते हैं। इस चिंता को दूर करने के लिए आप कहीं पर पैसे निवेश कर सकते हैं। जरूरी तरक्की होती आपको देखने मिल सकती है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश जारी रहेगी। आप अपनी योजनाओं और उस पर किए गए कार्य की ओर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

टारगेट बदलता हुआ नजर आएगा, इस कारण आपको योजना में भी बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि काम करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरते और किसी के व्यव्हार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा इसलिए आप सोच-समझकर बोलें। थोक कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्य के प्रति आप ज्यादा ही उत्साहित नजर आ सकते है। नौकरीपेशा लोग परिश्रम में कमी ना आने दें, जल्दी ही उन्नति के रास्ते खुलेंगे। नई जिम्मेदारी के साथ नए मौके भी बनेंगे। बड़े पार्टनर या क्लाइंट के साथ मनमुटाव संभव है. मन आपका शांत बना रह सकता है। अजनबी लोगो से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति अलर्ट रहना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आज दूसरों में परिवर्तन लाने के लिए खुद के अंदर की कमियां मिटाने की कोशिश करेंगे। अगर आप दूसरों के विश्वास पर विश्वास करेंगे तो आप बड़ी ही आसानी से अपने काम भी पूरे कर लेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकता है। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामर्थ्य से बड़ा काम करने पर मुश्किल में फंस सकते हैं इसलिए सोच समझकर ही कोई काम हाथ मे लें। परिश्रम का फल धन एव सम्मान के रूप में मिलने से राहत अनुभव करेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य और रूप को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में नए लोग आएंगे। कारोबार की दिशा प्रगति है। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है। पैतृक पक्ष से धन-प्राप्ति सम्भव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। अधूरे घरेलू कार्यों की वजह से असहज अनुभव कर सकते हैं। जिन कार्यों को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सहयोग बिना मांगे मिल जाएगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अच्छे करियर की बढ़िया और मजबूत शुरुवात होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। वाद-विवाद करने से बचे। सेहत मामलों में जोश व उत्साह होगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। घरेलू खर्चों का संतुलित बजट बनाना भी जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप लोगों की परवाह किए बिना अपनी मर्जी से फैसले कर सकते हैं। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए बड़ा भाग्यशाली है। आप सामाजिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज घरेलू मामले में सहयोग करने के कारण आपकी सराहना हो सकती है। कार्य की अधिकता के बीच कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button