राशिफल

राशिफल 22 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों के रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट लेकिन नए काम की शुरुआत रहेगी शानदार, मिलेगा भगवान गणेश का भरपूर साथ

Rashifal 22 December 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

रुकावटों और हर तरह की परिस्थितियों के बावजूद आपका ध्यान काम पर ही रहेगा। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। निकट के सम्बन्धों पर गहरी दृष्टि रखिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा नहीं है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। भूमि से लाभ की स्थिति नजर आ रही है। दांत से जुड़ी तकलीफ सता सकती है। अनपेक्षित रूप से धन के अटकाव से दिक्कतें हो सकती हैं। किसानों को फसल संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन भर ऐसी स्थितियों का निर्माण होता रहेगा, जिनके लिए सामान्य से अधिक मेहनत की आवश्यकता होती है। कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। मन थोड़ा विचलित रहेगा इसलिए मंदिर जैसी जगह जाकर शांति का अनुभव करे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेवजह मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। करियर संबंधी बातें अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ने लगेंगी, लेकिन कुछ बातें वक्त पर न होने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का मूड बना सकते हैं लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले आपको सोच-विचार करना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। इस समय आप फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपना ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखें। ग्रह स्थितियां अनुकूल है। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा विवाद हो सकता है। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होंगे। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नौकरी और व्यापार कुछ मामलों में भाग्य कर सकते हैं। ऑफिस के कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कामों में आप सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा। कुछ दिनों में रिलेशनशिप संबंधी महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। मौसमी बीमारी होने की संभावना आज ज्यादा है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पार्टनर के साथ हुए छोटे झगड़े का भी बड़ा असर आपकी मानसिक स्थिति पर होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। अचानक ही कोई यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जो कि बहुत ही लाभदायक रहेगा। किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन मे अति प्रसन्नता रहेगी। आर्किटेक्टों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और बात भी बन सकती है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने कामों से संबंधित नीतियों पर सोच विचार कर के और सुधार लाने का प्रयास करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आज घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है। संवाद में उग्र भाषा का प्रयोग न करें। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज किसी करीबी की ओर से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने से आप कुछ उदास रहेंगे। यह समय दूसरों के भरोसे बैठने का नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर बनने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। ऑनलाइन काम करने वालों के लिए व्यस्तता अधिक रह सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button