
राशिफल 13 सितम्बर 2025 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, अनुकूल रहेंगे ग्रह नक्षत्र, प्रेम जीवन होगा सफल, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 13 September 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 September 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपके आर्थिक क्षमता में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। आध्यात्मिक कार्य में रूचि रख सकते है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। किसी बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
निजी जीवन में आप तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। आपका शुगर रेगुलर चेक अप कराते रहें। आपको अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच आपकी ऊर्जा को कम करने वाली होगी। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम करने का अवसर मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज वाहन, मशीनरी व अग्नि इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आज अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें। सड़क पर बेकाबू होकर वाहन न चलाएं और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। आज आप अपने काम के प्रति काफी सक्रिय रहेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे तो आज का दिन शुभ है। सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज कोई व्यक्ति आपके समक्ष कोई प्रस्ताव पेश करेगा, उसके बहकावे में न आएं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके खिलाफ गलत अफवाह फैला सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। भाई से नोंकझोंक हो सकती है। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। बाहरी चीज़ों को खाने से बचें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अपने कार्यों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। किसी आवश्यक वस्तु के गुम होने की आशंका है। दांपत्य जीवन मधुरता से व्यतीत होगी। आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे हुए होगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आप अपने परिवार के बच्चों के लिए कोई गिफ्ट आदि खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब पर ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर व समाज की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। निवेश के मामले में नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए मौके सामने आएंगे। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी खबर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






