राशिफल

राशिफल 28 जुलाई 2025 : आज भगवान शिव की बरसेगी असीम कृपा, बढ़ेगा व्यापार, आर्थिक जोखिम होंगे कम, लेकिन इनको रहना होगा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान

Rashifal 28 July 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। राजनीतिज्ञों को भी सफलता मिलेगी। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। परिवार के साथ जितना समय व्यतीत करोगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। पेट के रोगों में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। घर परिवार में सभी आपकी बात का मान रखेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके द्वारा दिए गए सुझाव लोगों को पसंद आएंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आज अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करनी पड़ेगी क्योंकि वह थोड़े नाराज हो सकते हैं। अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। आज आपको अचानक से कोई गिफ्ट मिल सकता है। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। रोमांटिक मूड आपका बेहतर बना रह सकता है। किसी मशीनरी का प्रयोग करते समय और वाहन चलाते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे। यह बात और है कि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपको अपने व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अति उत्साहित होकर काम कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें क्योंकि वित्त की दृष्टि से यह दिन अनुकूल नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आकस्मिक यात्राएं आपके लिए लाभकारी हो सकती है और अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी होगी। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा और आज कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इसलिए सावधान रहे। समय अनुकूल है। दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

निजी जीवन में आप तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे और अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें। आपका शुगर रेगुलर चेक अप कराते रहें। आपको अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button