राशिफल

राशिफल 15 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों को मिलेंगे कारोबार में बड़े ही अच्छे मौके, बढ़ेगा धन वैभव, निजी और पारिवारिक रिश्ते होंगे मजबूत

Rashifal 15 December 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। यह समय आपके लिए उचित मार्गदर्शन लेकर आयेगा। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे, इसका पालन करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में उजागर होने का खतरा बन रहा है इसलिए सावधान रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यो में चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। घर-गृहस्थी की समस्यायें आपको घेरे रहेंगी। मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है। आपको अपने आवेश तथा गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वायदे से पलट जाना आपको कुछ टेंशन दे सकता है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे। संबंधियों से किसी तरह के भी सहयोग की उम्मीद ना करें, अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पुराने अनुभवों का अवलोकन करके दुख हो सकता है, जिस सीख को आप अमल में लाना चाहते है, उसके बारे में सोच-विचार करें। लोगों के साथ किस प्रकार से रिश्ता बनाए रखना है, ये पूरी तरह से आपके नियंत्रण में है। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आईटी इंजीनियरों और टैक्स सलाहकारों के लिए काम की आपाधापी रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। आज कोई छुपी हुई कुछ बात आपके सामने आएगी, जिससे गलतफहमी दूर होगी। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। होटल, मोटल, ढाबा व रेस्टोरेंट वालों के लिए राहत का मार्ग खुल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, क्यूकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके संबंधों को बिगाड़ सकता है। जहाँ एक तरफ आज काफी समय से रुके हुए काम बनेंगे, वही दूसरी तरफ अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता मिलने की सम्भावना है। जी हां आपके बढ़ते हुए रुतबे को देख कर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे, तो ऐसे में सोच समझ कर फैसला ले।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मन में दुविधा बनी रहेगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है। आज जीवनसाथी और अपने मित्रों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी उन्हें करने का उचित समय नहीं है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो शादी के लिए अनुचित समय है। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात पर वाद विवाद भी खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ही ना करें। किसी घनिष्ठ मित्र से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोग आज अपनी बात कहने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे और आज परिवार के बुजुर्ग आपको जो सलाह दे, उसका पालन जरूर करे। इसके इलावा कपूर जला कर अपने इष्ट देव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होंगे। बहरहाल अपने खान पान और रहन सहन को लेकर सतर्क रहे, वरना आपको स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। होशियारी से निवेश करें। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखेंगे। कोई नया काम करने से बचना चाहिए। संतान से विवाद होगा, अपने गुस्से पर भी काबू रखें। रिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बहुत सारे काम आज आपके आसानी से पूर्ण होंगे। जिसके कारण नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। कुछ लोग आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए चिकनी चुपड़ी बातों में ना आए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपको अपने किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर को प्राथमिकता दें। अस्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में सकारात्मकता रहने से फायदा होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आप खुश होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपका कोई कार्य बिना योजना जल्दी पूरा हो सकता है, इसकी वजह से आपका मन अति प्रसन्न होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा। परिवार के साथ किसी खास विषय पर लाभदायक विचार-विमर्श भी हो सकता है। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। टायर-ट्यूब के व्यापारियों को सम्भल कर रहना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button