राशिफल

राशिफल 23 जून 2021 : आज इन जातकों के जीवन में हो सकता है किसी नए काम का शुभारंभ, भगवान गणेश प्रदान करेंगे उन्नति के अनेक अवसर, होगा धन लाभ

Rashifal 23 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। किसी असहाय की मदद करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देने की वजह से रिश्तेदारों की नाराजगी सेहन करनी पड़ सकती है। जोड़ों में जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। पार्टनर को दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। अपनी झूठी छवि बनाकर किसी को भी प्रभावित ना करें। आपका झूठ तुरंत सामने आ सकता है। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। संबंधियों के साथ भी मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आज कोई पुरानी बीमारी आपकी चिंता बढाएगी। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। काम से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करने के लिए वक्त लगेगा। लेकिन अधिक मेहनत द्वारा आप इसे ठीक कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पिछले दिनों में यदि आपको कार्यस्थल पर कठोर परिश्रम करना पड़ा है तो अपनी मेहनत के मीठे फल का स्वाद भी आपको चखने को मिल सकता है। पिता के संबंधों पर खास ध्यान दें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। अपने पर आलस को हावी न होने दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका अथक प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की कोशिश ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Lord Ganeshअगर आप किसी प्रतिस्पर्धा में हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। कोई भी जवाब देने से पहले गंभीरता के साथ विचार करें। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। गणेश भगवान के सामने दीपक जलाएं और लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।  काम से संबंधित जिन बातों की जानकारी है। उसी से संबंधित जिम्मेदारियां लें, वर्ना काम पूरा नहीं होगा। साथ में मानहानि का भी सामना हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

लोगों द्वारा अपनी गलतियों का एहसास न होना और न ही जिम्मेदारी लेना, इस बर्ताव को देखकर आप जरूर से अधिक बेचैन हो सकते हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य एवं परिश्रम की प्रशंसा होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कार्यस्थल पर आपकी निरस वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी प्रकार की त्वचा संबंधी इन्फेक्शन होने की आशंका है। इसलिए हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी भी मामले में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। किसी जरुरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपमें लिखने की कला भरपूर है लेकिन प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं, जो तनाव बढ़ाएंगी। इस समय आपको कोई भी बात नहीं छुपानी चाहिए, जो बोलना चाहते है वो बोल दें। कुछ काम बनतेबनते बीच में ही अटक सकते हैं। गर्मी के मौसम की वजह से अपना खानपान हल्का रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button