राशिफल

राशिफल 25 अप्रैल 2023 : आज बजरंग बली हनुमान की कृपा से ये जातक रहेंगे संकट मुक्त, सोचे हुए काम होंगे समय पर पूरे, लेकिन इनको रहना होगा जरा संभलकर

Rashifal 25 April 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 April 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका सम्मान बढ़ेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों और संबंधियों के समाचार मिलेंगे। अपने वैवाहिक जीवन में खट्टे और मीठे अनुभव प्राप्त होंगे। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आप अपना हर काम समय पर पूरा करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। व्यापार धंधे में खूब सफलता के योग हैं। किसी के साथ पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके प्रिय के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है। विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

धैर्य की परीक्षा का समय है, सम्भल कर रहें। मित्रों के साथ से लाभ की स्थिति बन सकती है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। यात्रा करते समय पर्याप्त सावधानी रखें। आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। आत्मविश्वास एवं स्फूर्ति से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। सेहत पर ध्यान दें। पिता के साथ से उलझने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका अच्छा प्रदर्शन दूसरे लोगों को प्रभावित करेगा। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आएगी। ऐसी संभावनाएं हैं कि आपको भूमि सौदों से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके द्वारा नजरअंदाज की गई कोई भी बात आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। युवा वर्गों को कंपटीशन की तैयारियों में कोई कमी नहीं लानी है, अतिरिक्त समय मिल रहा है तो उसका सदुपयोग करें। घरेलू सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। उधार दिया हुआ या अटका पैसा आपको वापस मिलने की पूरी संभावना है। खिलौनों के थोक कारोबारियों के लिए लाभ का अवसर आ सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। आज कोई घरेलू संसाधन बिगड़ सकता है जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपको बाहरी खानें से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। अगर आप लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं उचित समय है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

युवा वर्ग के लिए समय कठिन है। जिस प्रकार से आप मेहनत करेंगे उसी प्रकार से अवसर प्राप्त होते रहेंगे। मन की चंचलता को काबू में रखने का प्रयत्न करें। लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव और टिप्पणी का असर खुद पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। नौकरी की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। आपका मन काम में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। झुंझलाहट में आपको कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करना चाहिए। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको कुछ कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए दिन ठीक है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। बिना किसी वजह तनाव हावी रहेगा। विश्वासघात से सावधान रहें। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज नौकरी व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। आपकी गलती नहीं है, इसके बावजूद आप कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। शादीशुदा लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार में किसी नई खबर के कारण उत्साह का माहौल रहेगा। सन्तान-पक्ष सुख दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 April 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button