राशिफल

राशिफल 3 मई 2021 : आज भगवान शिव की दया दृष्टि से इन जातको के हाथ लग सकती है सफलता की नई सीढ़ी, बरसेगी अपार कृपा और बनेगे सभी बिगड़ते काम

Rashifal 3 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अचानक से किसी काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है जिसे आप भुला चुके थे। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होने के आसार है। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना आवश्यक है। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। इस समय आर्थिक मंदी रह सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। आज मन काफी खुश नजर आएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अपनी दिनचर्या से संबंधित जो योजनाएं बनाई हैं उन पर गंभीरता से अमल करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जल्द ही परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। आज आपको कोई धोखा देने या ठगने का प्रयास कर सकता है। आपको अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है।  इस समय निवेश संबंधी अगर कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल नहीं है। नुकसान भी हो सकता है। बिना किसी कारण के मन में कुछ उदासी जैसे भाव भी रहेंगे। गाय को गुड़-रोटी दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। कन्फेक्शनरी व बेकरी आयटम कारोबारियों को लाभकारी स्थिति मिल सकती है। बुखार, जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyनए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी इसलिए बजट का अवश्य ध्यान रखें। जीवनसाथी की कोई बात नजरअंदाज करना जोखिम का कारण बन सकती है। विदेश शिफ्ट होने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में अभी आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय बच्चों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके संवाद कौशल द्वारा कठिन समय में भी योग्य तरीके से व्यवहार आप कर पाएंगे। कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आपकी योग्यता अनुसार पार्टनर मिलने के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की वजह से आप काफी प्रफुल्लित होंगे। पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को आज के दिन विनम्रता से ही बात करनी चाहिए, क्यूकि कटु वाणी बोलने से आप मुश्किल में पड़ सकते है। इसके इलावा आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते है और आप पित्त रोग से परेशान भी हो सकते है। इसके साथ ही काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। घर परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोग अगर कोई नया काम शुरू करने जा रहे है, तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते है। वही स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि आँखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जहाँ एक तरफ प्रेम प्रंसगों में कुछ गलतफहमियां होने की संभावना है, वही दूसरी तरफ परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद भी हो सकता है। काम से संबंधित बातों को बेवजह ना टालें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों का आज किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।  छोटी-मोटी शारीरिक समस्या तकलीफ दे सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। पैसों से संबंधित चिंता दूर होने लगेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें, इससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति गंभीर रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज के दिन इस राशि वाले लोगों की अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा संबंधी गतिविधियों में और अधिक मेहनत की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button