राशिफल

राशिफल 12 फरवरी 2021 : आज इन जातकों के लिए रहेगा खुशियों भरा दिन, माँ संतोषी भरेंगी धन भंडार, लेकिन इनकी बढ़ सकती है मुश्किलें

Rashifal 12 February 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको चोट लगने की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कभी-कभी आप आलस के कारण मिलने वाली उपलब्धियों को आगे टालने की कोशिश करेंगे। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। दोस्‍तों के साथ आपको मौज-मस्‍ती करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आज आप ऐसे अजनबी से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य पूरी तरह साथ देगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। किसी खास परिजन के यहां आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानी बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, वो अचानक पूरे हो सकते हैं। इन दिनों पैसे की चिंता आपको सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाये या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कामकाज में सक्रिय रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

नए प्रेम संबंध बनाने की प्रबल संभावना है। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी कार्य में बाधा संभव है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। परिवार का सहयोग किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर फोकस करने में मदद करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कभी-कभी आपका गुस्सा और अहम आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। इस आदत पर ध्यान दें। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान दें। तले भुने खाने से दूर रहें। घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में जीवन साथी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। सेहत को लेकर आपको किन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। इस समय कोई भी यात्रा संबंधी प्रोग्राम ना बनाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोई भी काम करने में आप बहुत देरी करते है। यदि आप निवेश करने की योजना बना चुके हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। किसी आर्थिक समस्या से झूझ रहे हैं तो इस सप्ताह उससे निजात मिलने के आसार हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन भविष्य को लेकर मन अशांत हो सकता है। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

जीवन में चल रही कई तरह की दिक्कत दूर हो सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पती-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय मनोरंजन और आराम में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

परिवार के लिए दिन सामान्य है। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। चिन्ता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं। आप कोई भी बात बहुत सोच-समझ कर ही कहें। आपके करियर की बात करें तो करियर में आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम अधिक करना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button