अध्यात्म

महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रहती है क्या, जानिए कैसी होती है उनकी रहस्यमय जिंदगी

बता दे कि महिला नागा साधु बनने की प्रक्रिया काफी कठिन होती है, क्योंकि इसमें दस साल तक ब्रम्हचर्य का पालन करना पड़ता है और इस दौरान काफी मुश्किल समय से भी गुजरना पड़ता है। हालांकि नागा साधुओं का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग ये सोचते है कि केवल पुरुष ही नागा साधु होते है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शायद इसकी एक वजह ये है कि नागा साधु बिना कपड़ों के रहते है, तो क्या महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रहती है, आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देना चाहते है।

महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र होती है क्या :

सबसे पहले तो हम आपको ये बताना चाहते है कि नागा साधु केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी होती है और भले ही महिला नागा साधुओं की संख्या कम होती है, लेकिन महिला नागा साधु होती जरूर है। जो बिना कपड़ों के नहीं रहती है। बहरहाल महिला नागा साधुओं की जिंदगी काफी रहस्यमय होती है और महिला नागा साधु इतना आसान भी नहीं होता। जी हां जिस तरह से पुरुष नागा साधु कठिन जीवन जीते है, ठीक उसी तरह से महिला नागा साधु भी कठिन तपस्या करते है।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि महिला नागा साधु कपड़े पहन सकती है और प्रयागराज के माघ या कुंभ मेले में आपको महिला नागा साधु दिख भी जाएंगी। जी हां पवित्र नदियों या संगम पर स्नान करने के बाद वे बहुत जल्दी ही वहां से वापिस चली जाती है। इसके इलावा महिला नागा साधुओं को अपनी तपस्या के दौरान गुरु के सामने ये साबित करना होता है कि वह नागा साधु बनने की योग्यता रखती है और उसके बाद ही गुरु उनको दीक्षा देते है।

महिला नागा साधु का जीवन नहीं होता आसान :

गौरतलब है कि महिला नागा साधु को अपने रहन सहन और शरीर में कई तरह के बदलाव करने पड़ते है। यहां तक कि उन्हें बाल रखने की भी इजाजत नहीं होती। जी हां उन्हें अपना सिर मुंडवाना पड़ता है और अपनी मोह माया त्याग कर अपना घर परिवार छोड़ना पड़ता है। बहरहाल वह अपनी जीवन पहाड़ों, गुफाओं या जंगलों में बिताती है। इसके साथ ही वह गेरूए रंग का एक ही कपड़ा पहनती है। मगर शर्त ये है कि वह कपड़ा सिला हुआ नहीं होना चाहिए।

बता दे कि महिला नागा साधु अपने शरीर पर भस्म लगा के रहती है और भले ही भीषण गर्मी हो या सर्दी, लेकिन उन्हें एक से ज्यादा कपड़ा पहनने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में वे मौसम की भी परवाह नहीं करती है। तो जो लोग सोचते है कि महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रहती है, तो उन्हें हम बता दे कि नागा साधु महिलाएं कठिन जीवन जरूर जीती है, लेकिन निर्वस्त्र कभी नहीं रहती। दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी।

यह भी पढ़ें : नीम करोली बाबा कौन थे, विराट कोहली से लेकर मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स तक है जिनके मुरीद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button