अध्यात्म

सावन में अपनाएं ये आसान उपाय, दूर होंगी सभी बाधाएं, बरसेगी भगवान शिव की अपार कृपा

इसमें कोई शक नहीं कि हिन्दू धर्म में सावन के महीने का बहुत ज्यादा महत्व होता है और सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। जी हां इस महीने में भोलेनाथ अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते है। बहरहाल इस महीने महादेव के भक्त अपनी भक्ति से भगवान शिव को खुश करने की कोशिश करते है और ऐसे में अगर आप सावन के महीने में अपनाएंगे ये उपाय तो इससे आपकी सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और हो सकता है कि भगवान शिव की असीम कृपा भी आप पर हो जाएं। हालांकि आपको ये उपाय विधि विधान के साथ करने है, तो चलिए अब आपको इन उपायों के बारे में विस्तार से बताते है।

Lord Shiv

सावन में अपनाएंगे ये उपाय तो दूर होंगी मुश्किलें :

बता दे कि सावन के महीने में हर रोज सुबह जल्दी उठ कर स्नान करे और फिर मंदिर जा कर या घर में ही भगवान शिव का जलाभिषेक करे। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का सच्चे मन से जाप करे। इस महीने हर रोज घर के आस पास लगे बेल पेड़ से करीब इक्कीस पत्तों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिख कर शिवलिंग पर अर्पित करे। इससे आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

गौरतलब है कि सावन के महीने में हर रोज शिवलिंग पर दूध में केसर मिला कर चढ़ाएं, इससे लड़का हो या लड़की दोनों की विवाह से संबंधित मुश्किलें दूर हो जाती है। वही अगर आप घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर रखना चाहते है तो हर रोज सुबह घर में गंगाजल का छिड़काव करके धूप जरुर जलाएं।

बता दे कि सावन के महीने में गरीबों को भोजन जरुर करवाना चाहिए, इससे भी भोलेनाथ प्रसन्न होते है। जी हां इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती और पितरों को भी शांति मिलती है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय :

राशि अनुसार महाशिवरात्रि पर आराधनाबता दे कि अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहते है तो सावन के महीने में किसी भी दिन घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करके पूरे विधि विधान से पूजन करे और साथ ही ऐं ह्लीं श्रीं ॐ नमः शिवाय श्रीं ह्लीं ऐं मंत्र का एक सौ आठ बार जाप करे तथा साथ में बेलपत्र भी चढ़ाएं। इस दौरान बेलपत्र के तीनों दलों पर लाल चंदन से ऐं, ह्री,श्रीं लिखिए और एक सौ आठवां बेल पत्र शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद वापिस लेकर घर में पूजा वाली जगह पर रख कर हर रोज पूजा करे। इसके इलावा इस महीने गेहूं के आटे से ग्यारह शिवलिंग बनाएं और हर शिवलिंग का शिव महिम्न स्त्रोत से ग्यारह बार जलाभिषेक करे।

बता दे कि बीमारियों से बचने के लिए सावन के महीने में सोमवार को पानी में दूध और काले तिल मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करे और भगवान का अभिषेक करने के लिए तांबे के बर्तन के इलावा कोई भी धातु इस्तेमाल कर सकते है। इसके इलावा सावन के महीने में नदी या तालाब में जा कर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और इस दौरान मन में भगवान शिव का ध्यान करते हुए जाप करे। इससे आपको मनपसंद फल की प्राप्ति जरूर होगी। बहरहाल अगर आप सावन में अपनाएंगे ये उपाय तो भगवान शिव आपकी सभी मुश्किलें जरूर दूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें : सावन महीने में सुहागिन महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये काम, भोलेनाथ की बरसती है असीम कृपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button