स्वास्थ्य

क्या आप जानते हैं आपकी नसें नीली क्यों दिखने लगती हैं, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं

हमारा शरीर जब तक स्वस्थ होता है हमें लगता है कि सब बढ़िया है। पर हमारा शरीर दिखने में जितना साधारण लगता है असल मायने में यह काफी जटिल और विभिन्न चीजों से मिलकर बना हुआ है। हमारे शरीर में बहुत तरह के हड्डी हैं और ना जाने कितने तरह की नसें हैं। अगर उन नसों में से कोई एक नस भी गलती के कारण दब जाए तब वह बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। लगातार देखने पर तो हमें शरीर में बहुत सारी चीजें नॉर्मल दिखती हैं पर उसका कोई ना कोई अलग लॉजिक जरूर होता है।

शरीर में होते रहते हैं बहुत बदलाव :

मुंह से भाप निकलना, आंखों का फड़कना, सर्दियों में रोंगटें खड़ा होना, शरीर के किसी भाग पर कटने में खून का लाल निकालना, नसों का हरा या नीला दिखना और ना जाने कितने इस तरह के अलग-अलग शरीर के चीजों का दिखना, सबके पीछे कोई न कोई साइंटिफिक कारण है, जिसके तहत हमारा शरीर ऐसे रियेक्ट करता है।

शरीर में नसों का है बड़ा महत्व :

हमारे शरीर में नसों का बहुत बड़ा योगदान होता है। शरीर के किसी भी अंग तक कुछ भी पहुंचाना होता है तो उसमें सबसे रोल नस का हीं होता है। हमारे सरकुलेशन सिस्टम का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग है नस। ये नसें ही हैं जो शरीर के वीभिन्न अंगों तक जाकर उसे खून के माध्यम से पौष्टिक तत्व पहुंचाते हैं।

बात दिल की हो या दिमाग की यह नसें हीं है जो हर जगह एक दूसरे को जोड़ती हैं। दिल से जो ब्लड पंप होता है, नसों के माध्यम से ही आर्टरीज और वेन तक जाता है उसके बाद नसें ही वहां से शरीर के दूसरे भाग तक जाती है और उन्हें पोषण देती है।

नसों का रंग नीला क्यों हो जाता है :

हमारे शरीर का खून लाल होता है फिर भी नसें न जाने क्यों नीला दिखता है। इस रंगों के खेल को अगर समझना है तब हमें फिजिक्स की ओर जाना होगा। जरा सर हमारे नसों का रंग नीला इसलिए दिखता है क्योंकि लाइट के रिफ्लेक्शन के आधार पर हमारी आंखों में नीली लाइट रिफ्लेक्ट होती है इसलिए हमारे नसों का रंग नीला दिखता है।

यह भी पढ़ें : पुरुषों के लिए रामबाण है पतंजलि यौवन चूर्ण, जानिए इसके सेवन के लाभ, नुकसान और उपयोग करने की पूर्ण विधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker