राशिफल

राशिफल 10 मई 2022 : आज इन जातकों को मिलेगी मनचाहे क्षेत्रों में सफलता, चिंता और तनाव से मिलेगी मुक्ति, लेकिन सेहत में हो सकती है भारी गिरावट

Rashifal 10 May 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यों में बाधाएं आने पर हिम्मत हारने की बजाय अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टु-गेदर की योजना बनेगी। समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। घरेलू मुद्दों में शांति बनाने रखने पर भी ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व‍िरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में जल्दीबाजी ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-प‍िता के साथ आज आप जीवन का कोई महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता लगी रहेगी। आमदनी सामान्य रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आपकी रुचि बढेगी। काम की अधिकता और तनाव का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

इस राशि के लोगों को किसी नयी जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कार्य के दबाव और तनाव से आपको राहत मिल सकती है और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करे। आपका व्यापार ठीक चलेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके करियर में भी स्थिरता आ सकती है। इसके इलावा जो सिंगल लोग है उनके जीवन में प्यार की शुरुआत हो सकती है और शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जहाँ एक तरफ किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा, वही दूसरी तरफ आप किसी लाभदायक यात्रा पर भी जा सकते है। न्यायालय मे कोई विवाद चल रहा है तो वहां से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा डालने की कोशिश करेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा। आज आप थकान महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

हमेशा मन में सकारात्मक विचार रखें। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं इसलिए उनसे बचकर रहना होगा। अगर हो सके तो थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करे, इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। हालांकि समाज में आपको नाम और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी और धर्म कर्म में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। इसके साथ ही आप समय का सदुपयोग भी कर सकते है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

दूसरों की बातों में आकर वाद-विवाद और झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा, सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है। लव रिलेशनशिप को सुधारने की जिद फिलहाल न रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचें। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करें। माता का अन्य भाइयों के ऊपर विश्वास अधिक होना आपकी चिंता का विषय हो सकता है। अगर आज आपकी कोई मदद करें तो धन्यवाद देना न भूलें। आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button