दिलचस्प

सिर्फ जोधा बाई से ही नहीं बल्कि इस बेगम से भी बादशाह अकबर को हुआ था पहली नजर में प्यार

Akbar Wife Bibi Daulat Shad : अगर हम बादशाह अकबर और जोधा बाई की प्रेम कहानी की बात करे तो इन दोनों की प्रेम कहानी केवल इतिहास के पन्नों पर ही नहीं बल्कि परदे पर भी देखी जा चुकी है। मगर क्या आप जानते है कि बादशाह अकबर केवल जोधा बाई से ही नहीं बल्कि इस बेगम से भी पहली ही नजर में प्यार करने लगे थे। बहरहाल आज हम आपको इस बारे में ही विस्तार से बताना चाहते है। बता दे कि बीबी दौलत शाद से अकबर पहली ही नजर में प्यार करने लगे थे और ऐसे में उन्हें पहली नजर में देखते ही बादशाह अकबर ने उनसे निकाह करने का फैसला कर लिया था।

Akbar Wife Bibi Daulat Shad

सिर्फ जोधा बाई से ही नहीं बादशाह अकबर को इस बेगम से भी था प्यार :

हालांकि बीबी दौलत शाद पहले से ही शादीशुदा थी, लेकिन बादशाह अकबर को उनसे प्यार हो गया था और इसलिए उन्होंने किसी भी तरह से बीबी दौलत शाद से निकाह कर ही लिया। गौरतलब है कि ये सन 1526 की बात है, जब मुगल साम्राज्य का दौर चल रहा था और जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हरा कर की थी। इसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर और शाहजहां आदि के बाद आखिरी मुगल शासक औरंगजेब थे, जिन्होंने अपने शासन के दौरान समाज का निर्माण किया था।

गौरतलब है कि अकबर मुगल साम्राज्य के सबसे महान बादशाह थे, जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले में अमरकोट में हुआ था। जी हां अकबर मुगल साम्राज्य के तीसरे बादशाह थे, जिन्होंने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्य करवाए थे। वही अगर हम बीबी दौलत शाद की बात करे तो वह अकबर की खास बेगमों में से एक थी और वह काफी खूबसूरत महिला थी। तभी तो हर कोई उन्हें एक बार देखने के बाद ही उनकी तरफ आकर्षित हो जाते थे।

बीबी दौलत शाद के बारे में शायद ही जानते होंगे आप : Akbar Wife Bibi Daulat Shad

इसके इलावा अगर उनके माता पिता की बात करे तो उनके पिता का नाम मुबारक शाह खानदेश कहा जाता है, जब कि उनके बाकी परिवार के बारे में कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। फिर भी इतिहास के अनुसार वह आम खानदान से ताल्लुक रखती थी। यहां गौर करने वाली बात ये है कि अकबर ने सन 1562 में बीबी दौलत शाद से निकाह किया था। जी हां एक बार जब बादशाह अकबर शिकार करने के लिए गए थे, तो इस दौरान ही अकबर की नज़र बीबी दौलत शाद पर पड़ी थी और पहली नज़र में ही बादशाह अकबर उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे।

जिसके बाद उन्होंने बीबी दौलत शाद से निकाह करने का फैसला कर लिया था। हालांकि बीबी दौलत शाद के पहले पति का नाम अबुल वासी था, जो उच्च श्रेणी के मुगल नोबेल थे। मगर फिर भी उन्हें मजबूरी में अपनी पत्नी को तलाक देना पड़ा था। वो इसलिए क्योंकि बीबी दौलत शाद से निकाह करने के लिए अकबर ने उनके पहले पति को एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने अबुल वासी को अपनी पत्नी को तलाक देने का आदेश दिया था और अबुल वासी को बादशाह का यह आदेश मानना ही पड़ा था। जी हां इसके बाद अबुल वासी ने अपनी बेगम को अकबर के पास भेज दिया था और फिर अकबर ने बीबी दौलत शाद से निकाह कर लिया था।

badshah-akbar-had-not-only-in-love-with-jodha-bai also know-about-akbar-wife-bibi-daulat-shad

बादशाह अकबर पहली नजर में करने लगे थे प्यार :

इस दौरान बीबी दौलत शाद ने दो बच्चों को जन्म भी दिया था और ये तो सब को मालूम ही है कि बीबी शाद के इलावा भी अकबर की कई बेगमें थी, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यानि बादशाह अकबर को सिर्फ जोधा बाई से ही नहीं बल्कि बीबी दौलत शाद से भी पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : इतिहास की तीन खूबसूरत औरतें है ये, जिनकी वजह से हुए बड़े बड़े युद्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button